G News 24 :'नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी',तांत्रिक के कहने पर युवक ने काटा 11 साल के मासूम को मार डाला !

 पाली जिले के सोजत में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया ...

'नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी',तांत्रिक के कहने पर युवक ने काटा 11 साल के मासूम को मार डाला !

पाली के सोजत में एक 11 साल के बच्ची की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव के पास ही एक टूटी मटकी और तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला है। पाली जिले के सोजत में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी नहीं हो पाने के कारण उसने तांत्रिक के कहने पर 11 साल के बच्चे की बलि दे दी। आरोपी ने बच्चे को बेरहमी से मार डाला। शव के पास ही एक टूटी मटकी और तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। 

मदरसे से लौटा ही नहीं मासूम

शिवपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे से पढ़कर दोपहर को बच्चा अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में ही गांव के एक युवक ने बच्चे को बहला-फुसलाकर जंगल में तालाब की ओर ले गया। वहां उसने बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए। वह चिल्ला नहीं सके इसलिए लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और तंत्र-मंत्र कर धारदार हथियार से बेरहमी से गला काट दिया। इसके बाद गांव की ओर चला गया।

अनजान बनकर बच्चे के घर दी मौत की सूचना 

आरोपी इतना शातिर था कि हत्या करने के बाद बच्चे के घर पहुंचा और उसके दादा को बताया कि तुम्हारे पोते को किसी ने मार दिया हैं और लाश तालाब किनारे पड़ी है। इसके बाद आनन फ़ानन में परिजन जंगल की और दौड़े। वहां का नजारा देखकर वही दहाड़ मारकर रोने लगे। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि एक गांव के युवक ने ही हमें सूचना दी। पुलिस उसे ढूंढने गई तो घर से लापता था और आखिर आज सुबह उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस की सख्ती से टूटा और कबूला गुनाह 

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और सारा सच पुलिस को बता दिया। अपना गुनाह कबूल करते हुए बोला कि उसी ने हत्या की है।

'तांत्रिक ने बोला नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी'

जब पुलिस ने आरोपी से बच्चे की हत्या करने के कारण को पूछा तो जो उसने बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी ने बताया कि लम्बे समय से उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसको लेकर वह अलग-अलग तांत्रिक और भोपा के पास जाने लगा। इसी दौरान एक तांत्रिक ने उसे बोला कि नर बलि देगा तो तेरी शादी हो जाएगी, बस वही से उसे सनक लग गई और बच्चे की बलि के लिए रेकी करने लगा। आखिरकार कल बच्चे को अगवा कर अपने मंसूबे में कामयाब हो गया। पुलिस उस तांत्रिक का पता लगाने में जुटी हैं जिसने इसे नर बलि देने को कहा था।

FSL टीम ने जुटाये साक्ष्य 

पुलिस ने हत्या की सूचना के बाद FSL टीम को बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये। तंत्र मंत्र के काम में इस्तेमाल की गई सामग्री को भी बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे जांच जारी है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments