पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने कोलोसियम में खड़े होकर ली सेल्फी !
पांच देशों की आधिकारिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली में हैं. कुछ समय पहले इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम के साथ एक सेल्फी शेयर की. उन्होंने लिखा, 'मेरे मित्र, रोम में आपका स्वागत है.' सेल्फी में पीछे का नजारा बेहद आकर्षक दिख रहा है. क्या आप जानते हैं पीएम और मेलोनी के पीछे दिख रही यह क्या चीज है? सेल्फी वायरल होने के बाद अब लोग तस्वीर के बारे में भी जानना चाहते हैं.
जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात रोम के ऐतिहासिक 'कोलोसियम' (Colosseum) के सामने हुई, तो यह पल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. राजनीति और कूटनीति से परे यह मुलाकात दुनिया की सबसे प्राचीन और भव्य वास्तुकला के साए में हुई. लगभग 2,000 साल पुराना यह कोलोसियम आज भी रोम की अदम्य ताकत और उसकी ऐतिहासिक विरासत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक इमारत के बारे में, जिसने सदियों से दुनिया को हैरान कर रखा है.
दरअसल, पीएम मोदी और मेलोनी रोम और इटली के मुख्य प्रतीक माने जाने वाले कोलोसियम में दिखाई दे रहे हैं. 80 ईसवी में बनी (2000 साल पुरानी) यह विशाल संरचना प्राचीन रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा अंडाकार एम्फीथिएटर हुआ करती थी. यह अपनी भव्यता और ऐतिहासिक विरासत के चलते दुनिया के नए सात अजूबों में भी गिनी जाती है. एम्फीशिएटर का मतलब ऐसी खुली जगह, जहां लोग कार्यक्रमों में सीढ़ीनुमा जगह पर बैठकर आनंद ले सकते हैं.
आज भी यह दुनिया का सबसे बड़ा और खड़ा हुआ एम्फीथिएटर है. कंक्रीट और पत्थरों से बनी यह 12 मंजिला ऊंची इमारत है. इसमें 60 हजार से ज्यादा दर्शक बैठ सकते थे. पीएम मोदी के कोलोसियम जाने, वहां मेलोनी ने सेल्फी कब और कैसे खींची, प्राचीन काल में इसका इस्तेमाल पशुओं के शिकार, योद्धाओं की लड़ाई के लिए भी किया जाता था.
कूटनीति और इतिहास का अनोखा संगम
कोलोसियम ने अपने जीवनकाल में सम्राटों को देखा है, आक्रमण झेले हैं, भूकंप का सामना किया है और अब यह वैश्विक नेताओं की राजनयिक मुलाकातों का गवाह बन रहा है. पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की इस मुलाकात ने प्राचीन इतिहास और आधुनिक वैश्विक संस्कृति के बीच एक मजबूत पुल बनाने का काम किया है. चाहे आप इतिहास के शौकीन हों या सिर्फ एक पर्यटक, कोलोसियम के सामने खड़े होना एक ऐसा अनुभव है जिसे जिंदगी भर नहीं भुलाया जा सकता.
पीएम मोदी यूरोपीय दौरे के पांचवें और अंतिम पड़ाव पर रोम पहुंचे हुए है. पीएम पिछली बार जी7 समिट के लिए जून 2024 में इटली गए थे. इससे पहले वह नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड्स और UAE भी गए.


0 Comments