श्री हेमंत खण्डेलवाल विभिन्न जिला प्रशिक्षण वर्ग को करेंगे संबोधित...
BJP के प्रदेश अध्यक्ष 22 एवं 23 मई को गुना,अशोकनगर, शिवपुरी एवं ग्वालियर ग्रामीण प्रवास पर रहेंगे !
भोपाल/ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 22 एवं 23 मई को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी एवं ग्वालियर ग्रामीण के प्रवास पर रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 22 मई को प्रातः 11.30 बजे गुना के ग्रीन माउंटेन गादेर की गुफा,ए.बी.रोड में जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे अशोकनगर के थोमन जी में जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 23 मई को प्रातः 11 बजे शिवपुरी में जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण के डबरा में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।


0 Comments