G News 24 : ‘‘लव जिहाद’’ के आरोपों को लेकर जमकर हुआ हंगामा !

 हिन्दू युवती के साथ पकड़े गये मुस्लिम युवक के चेहरे पर बंजरंगदल के कार्यकर्त्ताओं ने पोती कालिख...

‘‘लव जिहाद’’ के आरोपों को लेकर जमकर हुआ हंगामा !

भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में रविवार की शाम 6 बजे कथित ‘‘लव जिहाद’’ के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हो गया। होटल में युवक-युवती को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ लिया गया। मुस्लिम युवक के साथ मारपीट कर दी। कार्यकर्ताओं ने युवक के चेहरे पर कालिख और गोबर पोत दी। उसे अर्द्धनग्न कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि युवती ने पुलिस के सामने किसी प्रकार के दुराचार या जबरदस्ती से साफ मना कर दिया है। मामला गौतम नगर स्थित होटल प्राइड इन का है।

हिन्दू संगठनों को खबर मिली थी कि होटल में एक युवक और युवती ठहरे हुए है। इसके बाद भारी तादाद में बजरंगदल कार्यकर्ता होटल पहुंच गये और दोनों को कमरे से बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान जहांगीराबाद निवासी 27 वर्षीय आरिफ खान पिता खलील मोहम्मद के रूप में हुई है। जबकि युवती अयोध्यानगर इलाके की रहने वाली युवती बताई गयी।

आसिफ निकला हिस्ट्रीशीटर बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ खान का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और गोविंदपुरा थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था और कुछ अन्य मामलों में भी उसकी तलाश की जा रही है।

हिंदू संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने मामले को ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से आरिफ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और वह उसके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती ने यह भी कहा कि उसके साथ कोई जबरदस्ती या गलत व्यवहार नहीं हुआ है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments