राज्य में नेतृत्व को लेकर पिछले तीन सालों से किचकिच देखने को मिल रही थी...
सिद्धारमैया ने दिया पद से इस्तीफा,डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए CM
कर्नाटक के सीएम सीएम सिद्धारमैया गुरुवार (28 मई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है. बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने सिद्धारमैयार और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया था और एक बैठक की गई. इस बैठक में सिद्धारमैया से त्यागपत्र देने की अपील की गई थी.
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राज्य के नए सीएम डीके शिवकुमार होंगे. पिछले दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी हाईकमान की बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी. राज्य में नेतृत्व को लेकर पिछले तीन सालों से किचकिच देखने को मिल रही थी. सीएम सिद्धारमैया गुरुवार दोपहर 2.30 बजे के करीब बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से लोकभवन में मुलाकात करने पहुंचे थे. बताया जाता है कि गर्वनर फिलहाल लोकसभवन में नहीं थे, उनके आज शाम बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है. सिद्धारमैया ने राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना त्यागपत्र दिया है. उन्होंने बताया कि राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं.
सिद्धारमैया के इस्तीफा से उनके समर्थक नाराज हुए हैं और बेंगलुरु में कई जगहों पर समर्थकों ने प्रदर्शन किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, कल कर्नाटक में विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें डीके शिवकुमार को नेता चुना जा सकता है. कर्नाटक में कांग्रेस ने यह बदलाव ऐसे समय पर किया है, जब आने वाले दिनों में राज्यसभा सांसदों के चुनाव होने जा रहे हैं. इसके अलावा विधानपरिषद की खाली हो रही सीटों पर फिर से चुनाव होने जा रहे हैं.
राज्यपाल के विशेष सचिव को सौंपा त्यागपत्र
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत फिलहाल मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं और उनके आज शाम तक बेंगलुरु पहुंचने की संभावना है. राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर ने बताया कि मुझे सिद्धारमैया (मुख्यमंत्री के तौर पर) का इस्तीफा मिल गया है, लेकिन राज्यपाल के लौटने के बाद ही वे इसे स्वीकार कर सकते हैं.
मैंने हाईकमान के निर्देशों का पालन किया: सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपने के बाद सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सचिव को सौंपा है. मैंने हाईकमान के आदेशों का पालन किया है. मुझे त्यागपत्र देने को कहा गया था. उन्होंने कहा कि मैंने नई दिल्ली को पहले ही बता दिया था कि मैं गुरुवार इस्तीफा दूंगा. आज मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया. उन्होंने बताया कि आज शाम बेंगलुरु पहुंचने के बाद त्यागपत्र को स्वीकार करेंगे.


0 Comments