G News 24 : सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जाएगा !

 ग्वालियर शहर में तीन परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1277 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे...

 सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जाएगा !

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जाएगा। ग्वालियर शहर में तीन परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1277 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक सत्र में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगी। 

नोडल अधिकारी एवं परीक्षा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा।परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 17 मई को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगातार कार्यशील रहेगा। कंट्रोल रूम का संचालन अधीक्षक जिला कार्यालय श्री आर.आई. भगत के निर्देशन में होगा। 

जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं, केवल चप्पल-सैंडल की अनुमति

परीक्षा केन्द्र पर जूते एवं मोजे पहनकर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी केवल चप्पल या सैंडल पहनकर ही प्रवेश कर सकेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किसी भी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बेल्ट, बालों में लगाने वाले क्लचर, बक्कल और हाथ के बैंड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे।

त्रि-स्तरीय जांच से गुजरेंगे अभ्यर्थी

परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहले चरण में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा। दूसरे चरण में प्रवेश परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

सीसीटीव्ही और डिजिटल कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, कंट्रोल रूम स्थापित 

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

शिकायत एवं सुझाव के लिए यहां संपर्क करें-कंट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 0751-2446214 व अधीक्षक कलेक्ट्रेट  आर.आई. भगत मोबाइल नं. (94251-35143) । 

Reactions

Post a Comment

0 Comments