आरोपियों से एक आर्टिकाएवं स्विफ्ट कार,05चोरी की गई बैटरी, डीजल तथा नगदी जप्त...
तिघरा थाना पुलिस डम्परों से डीजल व बैटरी चोरी करने वाली गैंग को दबोचा !
ग्वालियर। चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी तिघरा निरीक्षक शिवराम सिंह कंसाना के नेतृत्व में थाना बल की टीम ने थाना तिघरा के अपराध क्रमांक 29/26 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अज्ञात चोरों की पतारसी के लिए लगाए गए मुखबिर से शनिवार 4 अप्रेल 2026 को थाना तिघरा पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि रामकृष्ण कॉलेज के सामने से डम्परों से डीजल व बैट्री चोर करने वाले लोग 02 चार पहिया गाडियों में देवखो रोड़ बघेल की खिरकाई के पास में कही जाने की फिराक में खड़े हुऐ है।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी तिघरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान देवखो रोड़ बघेल की खिरकाई के पास जाकर देखा तो 02 सफेद रंग की चार पहिया वाहन खड़े हुए दिखाई दिये, दोनां चार पहिया वाहनों की चारां तरफ से घेराबंदी कर देखा तो एक स्वीफ्ट कार व एक सफेद रंग की आर्टिका कार खड़ी थी, आर्टिका कार क्र. एमपी07-जेडवी-5655 में बैठे लोगां से पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम दिलशाद खान पुत्र नसारत खान उम्र 26 साल निवासी डाणा मौहल्ला खारा कुआ मोहना थाना मोहना जिला ग्वालियर(म.प्र.) दूसरे साथियों में से पहले ने अपना नाम शफीक खान पुत्र अजीज खान उम्र 35 साल निवासी डाणा मौहल्ला खारा कुआ मोहना थाना मोहना जिला ग्वालियर(म. प्र.), दूसरे ने अपना नाम अमीर उर्फ आमिर खान पुत्र सिताब खान उम्र 28 साल निवासी निवासी डाणा मौहल्ला खारा कुआ मोहना थाना मोहना जिला ग्वालियर (म.प्र.) का होना बताया।
आर्टिका गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 05 नग बैट्ररी रखी पाई गई। उक्त लोगों से बैटरी के संबध मे पूछताछ की गई तो उन्होने कुल 08 नग बैटरी रामकृष्ण कॉलेज के सामने डम्पर से चोरी करना बताया। जिसमे से 03 बैटरी आरोपी आमिर खान द्वारा एक अज्ञात कबाड़े की फेरी वाले को 3000 रूपये मे बेचना बताया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 05 नग बैटरी, 3000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार को विधिवत जप्त किया।
मौके पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्र. एमपी07-सीजी-3188 में 02 लोग बैठे हुऐ थे और पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम सलमान खान पुत्र सिताब खान उम्र 32 साल निवासी डाणा मौहल्ला खारा कुआ, थाना मोहना जिला ग्वालियर एवं साथी ने अपना नाम सतीश गुर्जर पुत्र पुरूषोत्तम गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सुजवाया, तिघरा जिला ग्वालियर का होना बताया। स्वीफ्ट गाड़ी की तलाशी ली तो स्वीफ्ट गाड़ी में 04 नग केन डीजल भरी हुई पाई गई। जिसमें प्रत्येक में 40-40 लीटर डीजल होना बताया एवं 40 लीटर डीजल स्वीफ्ट गाड़ी की टंकी में भरना बताया।
पुलिस द्वारा उक्त लोगां से डीजल के संबध मे पूछताछ की गई तो उन्होने केन एवं स्वीफ्ट गाड़ी में भरा हुआ 40 लीटर डीजल को रामकृष्ण कॉलेज के सामने खड़े डम्परों से अपने साथियां के साथ मिलकर चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपियां से 04 नग केन डीजल भरी हुई एवं घटना में प्रयुक्त कार जिसके टंकी में चोरी का 40 लीटर डीजल भरा हुआ था को विधिवत जप्त किया गया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा उक्त सभी आरोपियों को थाना तिघरा के अप0क्र0 29/26 धारा 303(2) बीएनएस में विधिवत गिरफ्तार कर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि फरियादी देवेन्द्र अत्री निवासी ग्राम भरतगढ़ थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा ने थाना तिघरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि थाना तिघरा क्षेत्र में रामकृष्ण स्कूल के सामने जेएमबी कम्पनी द्वारा रोड़ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त कम्पनी मे मैनेजर के रूप में यहाँ पर कार्य कर रहा हूँ। मैं व मेरे स्टाफ रामकृष्ण कॉलेज परिसर में ही रहते हैं तथा रोड़ निर्माण कार्य में लगे वाहन डम्पर, ट्राला, रोलर आदि रामकृष्ण कॉलेज के सामने ही मैदान में खड़े होते है। दिनांक 01.04.2026 की रात में कुछ अज्ञात चोरों ने कॉलेज के सामने खड़े चार डम्परों से 08 नग बैटरी एवं करीब 08 वाहनों से डीजल चोरी कर लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 29/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूका : एक आर्टिका कार क्र. एमपी07-जेडवी-5655 एवं एक स्विफ्ट कार क्र. एमपी07-सीजी-3188 तथा 05 नग बैटरी कीमती करीबन 40,000/- रुपये व 3000/- रूपये नगद व 04 नग डीजल भरी हुई केन जिसमे प्रत्येक में 40-40 लीटर डीजल कीमती करीबन 14560 एवं 40 लीटर गाड़ी में भरना बताया कीमती करीबन 3640 रुपये कुल डीजल 18200/- रुपये का जप्त किया गया।
थाना प्रभारी तिघरा निरी. शिवराम सिंह कंसाना, उनि. महेन्द्र सिंह कुशवाह, आर. शाहरूख अली, आर. कमल रावत, आर. रवि गुर्जर, आर. सोनू मांझी, साइबर सेल से आर. शिवकुमार की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments