G News 24 : सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ होगा तरण पुष्कर में तैराकी के नवीन सत्र का शुभारंभ !

 बुधवार को संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया...

सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ होगा तरण पुष्कर में तैराकी के नवीन सत्र का शुभारंभ !

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिटी सेंटर में संचालित तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) में नवीन तैराकी सत्र का शुभारंभ दिनांक 2 अप्रेल 2026 को सुन्दरकांण्ड पाठ के साथ किया जाएगा। इस हेतु बुधवार को संबंधित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

नोडल अधिकारी खेल बी के त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 03.04.2026 से तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) को आमजन के लिए खोला जाना है। तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) आमजन के लिए खोले जाने से पूर्व दिवस दिनांक 02.04.2026 गुरुवार को श्री हनुमान जी की आराधना हेतु प्रातः 9.00 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 

सुंदरकांड पाठ का आयोजन पूर्ण होने पर आरती एवं प्रसादी उपरांत प्रातः 11.00 बजे तैराकी के नवीन सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं सभापति श्री मनोज तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय पैरा तैराक एवं नगर निगम ग्वालियर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पदम श्री सत्येंद्र लोहिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाडी उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत दिनांक 03.04.2026 से तरण पुष्कर (स्विमिंग पूल) का संचालन विधिवत आमजनों के लिए किया जाएगा। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments