पूर्व मंत्री मंत्री के निवास पर समर्थक भाजपाइयों की जुटने लगी हैं भीड़ ...
भाजपा के एक दिग्गज नेता पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा 2028 की तैयारी में जुटे !
ग्वालियर। भाजपा के एक दिग्गज पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा 2028 के लिये अब तैयारी में लगे है। मिश्रा ने अपने आपको अब इतना सक्रिय कर लिया है कि उनके सिंधी कालोनी निवास पर समर्थक भाजपाइयों की भीड़ भी जुटने लगी हैं। हारे का सहारा के नाम से प्रसिद्ध अनूप मिश्रा भाजपाइयों की सदा पसंद रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लाड़ले भांजे अनूप मिश्रा मध्यप्रदेश में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। मुरैना से एक बार सांसद बनने के बाद उनके कार्यकाल के बाद हुये विधानसभा चुनावों की हार के बाद उनके सितारे गर्दिश में आ गये थे और वह इसके कारण हताश भी थे। लेकिन अनूप मिश्रा ने अपने आपको अब भाजपा के साथ साथ कार्यकर्ताओं में भी फिर से सक्रिय कर पकड़ बनाई हैं। वैसे कार्यकर्ता उन्हें हारे का सहारा भी कहते है, वह अपने दरवाजे पर आने वाले हर व्यक्ति संगठन की हरसंभव मदद करते हैं, जिससे अनूप मिश्रा की छवि उनके समर्थकों में सबसे न्यारी हैं। अनूप के बारे में कहा जाता है कि वह अपने समर्थक के लिये किसी भी हद तक जा सकते हैं।
पूर्व और दक्षिण पर अनूप की निगाह
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अनूप मिश्रा पूर्व या दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ने को प्राथमिकता देंगे। इसी कारण इन दोनों क्षेत्रों में उन्होंने घर-घर अपना नेटवर्क जमा रखा हैं। अनूप मिश्रा समर्थकों का तर्क है कि वैसे भी पूर्व सीट कांगेस के कब्जे में है। भाजपा नेता अनूप मिश्रा ही ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो कांग्रेस से सीट छीनकर भाजपा की झोली में डाल सकते हैं। हालांकि अनूप मिश्रा दक्षिण में भी लगातार ध्यान लगाये है, दक्षिण से वह विधायक रह भी चुके है। इसी कारण वह दोनों में से किसी भी एक सीट पर अपनी दावेदारी रखेंगे।


0 Comments