G News 24 : फोटो ऑफ़ द डे में आज हमें हमारे विवर्स के द्वारा जो फोटो भेजी गई है,उस पर आपके विचार !

जिन गायों को इन गौशालाओं में होना चाहिए था वे सड़कों पर आवारा क्यों घूम रही है!!! 

फोटो ऑफ़ द डे में आज हमें हमारे विवर्स के द्वारा जो फोटो भेजी गई है,उस पर आपके विचार !

ग्वालियर। गाय के नाम पर लाखों का फण्ड गौ-शालाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों से जारी रहा है फिर भी सच्चाई यही है कि गाय सड़कों पर अपना पेट भरने के लिए आवारा घूम रही है,और ये गाय रात के अंधेरे में इन्हीं सड़कों को ही अपना आश्रय स्थल बना लेती है। रात के अंधेरे में वाहन चालकों को इन गायों के कारण तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके अचानक से वाहन के सामने आने पर कभी-कभी तो भयंकर दुर्घटना भी हो जाती हैं,इस कारण से कभी-कभी इन गायों के जान के साथ-साथ लोगों की जान पर भी बन आती है।

फोटो ऑफ़ द डे में आज हमें हमारे विवर्स के द्वारा जो फोटो भेजी गई है उसे देख कर आप सहज जी सोच सकते हैं कि यह गायें जहां (विनय नगर बिजलीघर में) अपना भोजन तलाश रही है वहां कितना बड़ा हादसा हो सकता है इसके लिए कौन जिम्मेदार है, क्या बे पशुपालक जो दूध निकालने के बाद इन गायों को इस प्रकार यूं खुला छोड़ देते हैं, या इस बिजली घर की व्यवस्थाएं संभालने वाले जिम्मेदार कर्मचारी या फिर वह सरकार जो गौशालाएं तो खोल देती है, लेकिन यह देखना भूल जाती है कि जिन गायों को इन गौशालाओं में होना चाहिए था वे सड़कों पर आवारा क्यों घूम रही है!!! 

Reactions

Post a Comment

0 Comments