कॉलोनी निर्माण को लेकर मुदगल एवं अग्रवाल परिवार में चल रहा है विवाद...
BJP नेता किशन मुदगल एवं अन्य पर मारपीट और कार्य बाधित करने की हुई FIR दर्ज !
ग्वालियर। कॉलोनी निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बीजेपी नेता पर साथियों के साथ पहुंचकर जेसीबी से बाउंड्रीवॉल तुड़वाने और मारपीट करने का आरोप लगाने के बाद जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। इस पूरी वारदात ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी है।
फरियादी विजय अग्रवाल 40, निवासी गणपति बिहार कॉलोनी, तानसेन रोड़ हजीरा ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि उनकी पत्नी वर्षा अग्रवाल और सहयोगी अनिल शिवहरे ने गिरवाई थाना इलाके गोकुलपर गांव के सामने एबी रोड किनारे लगभग 7 बीघा जमीन खरीदी है। जहां वैधानिक अनुमति के साथ कॉलोनी विकसित की जा रही है।
शिकायत के अनुसार 8 अप्रैल 20269 की सुबह लगभग 8 बजे पड़ोसी जमीन मालिक और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य किशन मुदगल, जितेन्द्र मुदगल और राधारमन शर्मा कई लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि सभी हथियार लेकर आये थे। गाली-गलोज करते हुए जेसीबी मशीन से कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल तोड़ना शुरू कर दिया है।
क्या है मामला...
ग्वालियर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलोनी निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक भाजपा नेता पर साथियों के साथ पहुंचकर जेसीबी से बाउंड्रीवाल तुड़वाने और मारपीट करने का आरोप लगा है। पूरी घटना कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फरियादी विजय अग्रवाल (49) निवासी गणपति विहार कॉलोनी, तानसेन रोड हजीरा ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वर्षा अग्रवाल और सहयोगी अनिल शिवहरे ने गिरवाई थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के सामने AB रोड किनारे करीब 7 बीघा जमीन खरीदी है, जहां वैधानिक अनुमति के साथ कॉलोनी विकसित की जा रही है।
जेसीबी से तोड़ी दीवार...
शिकायत के मुताबिक 8 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी जमीन मालिक और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशन मुदगल, जितेंद्र मुद्गल और राधारमन शर्मा कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सभी हथियार लेकर आए थे और गाली-गलौज करते हुए जेसीबी मशीन से कॉलोनी की पक्की बाउंड्रीवाल तोड़ना शुरू कर दिया।


0 Comments