खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा...
ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का 35 फीट का स्लेव गिरने से मजदूर हुआ घायल !
ग्वालियर। ग्वालियर में अभी एलिवेटेड रोड शुरू भी नहीं हुई है और निर्माण के दौरान ही उसका गार्डर गिर गया। निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का गर्डर गिरने से लोगों में दहशत है और उनका कहना है कि निर्माण के दौरान ही गार्डर गिर रहा है अगर यह रोड बनकर चालू हुई और ट्रेफिक का लोड बढ़ा तो क्या होगा। खेड़ापति कॉलोनी में खेड़ापति मंदिर के पास निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का का एक हिस्सा गुरुवार दोपहर लगभग 4 बजे अचानक गिर गया। सीमेंट का यह गर्डर 35 फीट लंबा है।
इस हादसे में एक मजदूर घायल हो हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। मामले की सूचना पर प्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर और कांग्रेस नेता सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने पीएनसी कंपनी के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।
जानकारी के मुताबिक खेड़ापति कॉलोनी में खेड़ापति मंदिर के पास गुरूवार दोपहर को पुल के ऊपर 35 फीट का एक हिस्सा सेट किया जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण यह हिस्सा नाले में जा गिरा। घटना के समय जोरदार धमाका हुआ, जिसे इलाके के निवासियों ने भी सुना। यह एलिवेटेड रोड केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह एलिवेटेड रोड आगरा की पीएनसी कंपनी द्वारा 1300 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, उसे काम चलने के कारण पहले ही बंद कर दिया गया था। यदि यह रास्ता खुला होता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर का कहना है कि निश्चित रूप से घटना तो है और यह बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए मामले की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंचे और निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां से लोग गुजरते रहते हैं और यह आम रास्ता है। भले ही रास्ता बंद था, लेकिन अगर रास्ता चालू होता तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था। यह प्रशासनिक लापरवाही है।
ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल मजदूर का हाल, 1 लाख की दी सहायता !
ट्रिपल आई.टी.एम. कॉलेज से महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक स्वर्ण रेखा नाले पर एलीवेटेड रोड़ फ्लाई ऑव्हर (प्रथम चरण) के निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में घायल मजदूर का हाल जानने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रघुम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर ने घायल मजदूर के उपचार का पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1लाख की सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने घटना की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
एलीवेटेड रोड़ फ्लाई ऑव्हर (प्रथम चरण) में खेड़ापति कॉलोनी रोड़ के पास पीयर नम्बर 194 एवं पीयर नम्बर 195 पर गर्डर की लांचिंग क्रेनों के माध्यम से की गई थी, इसी दौरान अचानक क्रेन का पाइप फट जाने से गार्डर स्लिप हो गया, इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ऊर्जा मंत्री श्री प्रघुम्न सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और मजदूर के इलाज का खर्च पूरा खर्च और मंत्री अनुदान से 1लाख की सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही पीडब्यूड डी अधिकारियों को इस घटना की जांच करने के निर्देश दिए है।

0 Comments