सनातन धर्म मंदिर के धर्म मंत्री के साथ झूमाझटकी,कपड़े भी फटे...
होली मिलन समारोह में बातों बातों में हुये एक विवाद में मंदिर के धर्म मंत्री के साथ हुई झूमाझटकी !
ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर के धर्म मंत्री से गत रात्रि एक होली मिलन समारोह में बातों बातों में हुये एक विवाद में कुछ लोगों ने झूमाझटकी कर दी। इस झूमाझटकी में धर्म मंत्री के कपड़े भी फट गये।
जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को होली मिलन समारोह के दो कार्यक्रम आयोजित हुये थे, जिसमे एक कार्यक्रम जीवायएमसी में श्री अग्रवाल शक्ति का और एक सनातन धर्म मंदिर में था। इसमे श्री अग्रवाल शक्ति का कार्यक्रम रंग वाले आनंद अग्रवाल ने किया था और मात्र 100 रूपये के कूपन में भोजन था, जिसमे रंग गुलाल का फ्री पैकेट भी था। वहीं सनातन धर्म मंदिर ने 200 रूपये के कूपन में भोजन की व्यवस्था की थी। जिसके कारण श्री अग्रवाल शक्ति में भारी भीड़ थी।
इसी कारण सनातन धर्म मंदिर के धर्म मंत्री रविन्द्र सिंघल चौबे बार बार जीवायएसमसी में आ रहे थे। रात्रि में वह 11.15 बजे फिर आ धमके और गलत शलत बोलने लगे। वहां जीण माता का जागरण भी चल रहा था। वह दरबार के पास भी जूते पहने हुये थे। जिस कारण जीवायएमसी में उपस्थित लोग नाराज हुये, उन्होंने रविन्द्र सिंघल चौबे को वहां से जाने को कहां तो वह भड़क उठे और कुछ का कुछ बोलने लगे।
इसी बीच रंग वाले आनंद अग्रवाल के रिश्तेदार रायल पाइप वाले दो तीन अन्य लोगों से चौबे की झूमाझटकी भी हो गई, कुछ लोगों का कहना है कि इसमे मारपीट भी हुई और रविन्द्र चौबे के कपड़े भी फट गये। बाद में रविन्द्र सिंघलचौबे को वहां आये लोगों ने समझा बुझाकर वापस भेजा। इस संदर्भ में रविन्द्र सिंघल चौबे के भाई नरेन्द्र सिंघल ने इस घटना की स्वीकारोक्ति की है। हालांकि मामला समाज का होने से पुलिस में नहीं गया हैं।










0 Comments