अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सफाई मित्रों का किया सम्मान...
स्वच्छता में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को किया गया रेखांकित !
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर धार्मिक स्थल कोटेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में समग्र साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी महिला सफाई मित्रों का सम्मान किया तथा स्वच्छता की शपथ के साथ की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का सम्मान करते हुए स्वच्छता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।
महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जिस प्रकार वे अपने घर की स्वच्छता का ध्यान रखती हैं, उसी प्रकार शहर की स्वच्छता में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी को स्वच्छता अपनाने और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सफाई मित्र, ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनें, IEC सदस्य की महिलाएँ सहित HO, AHO, WHO तथा वार्ड 10, वार्ड 4 और वार्ड 3 के अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस स्वच्छता अभियान की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।










0 Comments