G News24 : लाल सिंह आर्य होली मिलन उत्सव समारोह एवं रंग पंचमी उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल !

 बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य आज गोहद में... 

लाल सिंह आर्य होली मिलन उत्सव समारोह एवं रंग पंचमी उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल !

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी गोहद नगर द्वारा आयोजित होली मिलन उत्सव समारोह का कार्यक्रम 8 मार्च रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य अपने निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत होली उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देंगे और होली उत्सव के लिए वह कार्यकर्ता और जनता के साथ पैदल मार्च करते हुए लोगों को गुलाल और अमीर और फूलों की वर्षा करते हुए आगे बढ़ेंगे । 

भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जैन ने बताया कि होली उत्सव कार्यक्रम में अटल चौक डाक बंगला तिराहा गोहद जिला भिण्ड पर भारतीय जनता पार्टी अनु.जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालसिंह आर्य जी कल गोहद नगर मे नगरवासियों के साथ भ्रमण कर होली का उत्सव मनाएंगे। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य होली उत्सव कार्यक्रम के उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments