ग्वालियर भिण्ड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (फोरलेन) के निर्माण कार्य को अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराने ...
सांसद श्रीमती संध्या राय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्रीगडकरी जी से भेंट की !
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिंड दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने लोकसभा सदन के दौरान दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से भेंट कर भिण्ड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 719 (92) के निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की। मंत्री जी ने विभाग के संबंधित अधिकारियों को अति शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का ध्यान आकर्षित करते हुए का की नेशनल हाईवे रोड जनता की महत्वपूर्ण मांग है कई बार लोकसभा सदन से लेकर के और विभागीय अधिकारियों और आपके साथ नियमित बैठकर भी हो चुकी है लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है जबकि साधु संत इस सड़क का निर्माण कार्य करने के लिए आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं और उन्होंने कहा की फोरलेन का काम अर्थ शीघ्र कराया जाए यह मेरे संसदीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ मामला है और आए दिन सड़क पर ज्यादा परिवहन होने से कठिनाई भी गठित हो रही है कई बार एक्सीडेंट भी हो चुके हैं लेकिन आवा गमन अधिक होने के कारणलोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद श्रीमती राय ने कहा समय सीमा में भिंड इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग 7192 यह हमारे क्षेत्र की महत्वपूर्ण जन समस्या है। कई बार आग्रह किया जा चुका है की अधिकारी इस काम में देरी कर रहे हैं। जनता की जन समस्याएं इस मांग के लिए और भी संगठन आंदोलन कर रहे हैं और मेरे प्रवास के दौरान कई बार मुझको भी अवगत करा चुके हैं माननीय मंत्री जी आप इस महत्वपूर्ण समस्या को अपने संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए भूमि अधिकरण का कार्य प्रारंभ कराकर इस समस्या का निराकरण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ हमारे क्षेत्र की जनता का समाधान करने में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि इस रोड पर हो रही घटनाएं भी रोकी जा सके।










0 Comments