G News 24 : मोनालिसा की शादी को लेकर यूपी में गहराया विवाद !

मुस्लिम युवक से विवाह पर संत समाज ने उठाए सवाल...

मोनालिसा की शादी को लेकर यूपी में गहराया विवाद !

मोनालिसा ने केरल में फरमान खान नाम के युवक से विवाह किया है.फरमान बागपत का रहने वाला है. शादी की खबर सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने के दौरान चर्चा में आई युवती मोनालिसा की शादी को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है।  जानकारी के मुताबिक मोनालिसा ने केरल में फरमान खान नाम के युवक से विवाह किया है। बताया जा रहा है कि फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पलड़ा गांव का रहने वाला है. इस शादी की खबर सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 

इसी मामले को लेकर मुजफ्फरनगर में योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने कहा कि मोनालिसा द्वारा एक मुस्लिम युवक से शादी करना सनातन धर्म के साथ विश्वासघात है। उनका कहना है कि अगर किसी मंदिर में यह विवाह हुआ है, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए और मंदिर के पुजारी की भूमिका की भी पड़ताल की जानी चाहिए। 

विवाह में परंपरा का पालन नहीं करने का आरोप

स्वामी यशवीर जी महाराज ने कहा कि सनातन परंपरा में विवाह की कुछ विशेष धार्मिक प्रक्रियाएं होती हैं, जिनका पालन किया जाना आवश्यक माना जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस विवाह में उन परंपराओं का पालन नहीं किया गया है, इसलिए पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। 

मोनालिसा के परिवार से अपील

उन्होंने मोनालिसा के परिवार से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि किसी तरह का दबाव या धोखे की स्थिति बनी है तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं और समाज उनका साथ देगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से भी इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। 

महंत यशवीर महाराज ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों को लेकर समाज में जागरूकता जरूरी है और किसी भी प्रकार के विवाद या आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आनी चाहिए। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि संबंधित पक्षों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments