G News 24 : आम नागरिक घंटों गैस के लिये लाईनों में लगने को मजबूरः कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीयादव

 महंगाई और गैस संकट के खिलाफ कांग्रेस ने किया हल्लाबोल प्रदर्शन !

आम नागरिक घंटों गैस के लिये लाईनों में लगने को मजबूरः कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीयादव

ग्वालियर। घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई बढ़ोत्तरी, गैस वितरण में कालाबाजारी मुनाफाखोरी और बेकाबू महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार नदी गेट से पाटनकर बाजार तक हल्लाबोल जंगी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि, मुनाफाखोरी, कालाबाजारी से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ हाथ ठेले पर सिलेंडर, कंडे, लकड़ी रखकर, थाली बजाकार, जोरदार ओ नरेंदर, दे सिलंेडर। भाजपा हटाओ, महंगाई मिटाओ। गैस किल्लत बंद करो, जनता को सिलेंडर दो गगनभेदी नारे लगाए। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है और लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार गैस सिलेंडर की कमी को दूर करने के बजाय बुकिंग प्रक्रिया को जानबूझकर धीमा कर रही है, जिससे गैस किल्लत को कम दिखाया जा सकें, आज हालात यह हैं कि आम नागरिक अपना काम-धंधा छोड़कर घंटों गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े रहने को मजबूर है।

यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएगी और जब तक गैस संकट और महंगाई पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, राहुल शर्मा, राम पांडे, श्रीमती मीनू परिहार, महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अरूण केन, प्रेम सिंह यादव, राजकुमार शर्मा, वीर सिंह तोमर, दुष्यंत सहानी, अशोक प्रेमी, गजेन्द्र अष्ठाना, हमीद खां उस्मानी, उदल सिंह, जेएच जाफरी, राजेन्द्र सिंह नाती आदि शामिल रहे। संचालन महादेव अपोरिया एवं आभार प्रदर्शन संजय सिंह राठौर ने किया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments