GNews 24 : 993 रुपये बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडर पर, ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा !!!

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा,घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है...

993 रुपये बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडर पर, ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा !!!

कमर्शियल LPG महंगा होने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है. हालांकि घरेलू गैस के दाम स्थिर रहने से आम घरों को फिलहाल राहत मिली हुई है.

आज 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती एनर्जी प्राइस और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे भारत में गैस के दामों पर दिख रहा है. हालांकि, घर की रसोई संभालने वालों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं.

एक झटके में ₹993 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

मई महीने की शुरुआत के साथ आज सुबह19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है.सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई को कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी की है. यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी मानी जा रही है.

इंडियन ऑयल (IOC) द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई है. इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में सिलेंडर ₹2,078.50 की बजाय ₹3,071.50 का मिलेगा. इसी तरह मुंबई और कोलकाता में भी कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी से खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर दबाव बढ़ सकता है.

आम आदमी को राहत, नहीं बढ़ें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 4.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही मिल रहा है. मिडिल क्लास के लिए यह सुकून देने वाली खबर है क्योंकि रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है. घरेलू गैस के दाम आखिरी बार 7 मार्च को ₹60 बढ़ाए गए थे.

आपके लिए और..

  1. 1 मई से बदल गए LPG Cylinder के नियम, अब बस गैस बुक दिखाकर नहीं मिलेगा सिलेंडर, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक जान लें नए बदलाव
  2. ट्रंप के 125 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस बजट पर उठे सवाल, तो हेगसेथ ने कहा- फिर से धाक जमाना है
  3. ईरान‑US जंग का असर: युद्ध के चलते भारत में फूटा महंगाई का बम, जानें- LPG सिलेंडर अब तक कितना महंगा हुआ

देश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की आज से नई कीमतें इस प्रकार हैं...

दिल्ली में आज से ₹993 की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का हो गया है.

  • कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹994 का उछाल आया है. अब कोलकाता में सिलेंडर ₹2,208 के बजाय ₹3,202 में मिलेगा.
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव ₹993 बढ़कर ₹3,024 हो गया है. पहले यह ₹2,031 में मिल रहा था.
  • चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,237 पहुंच गई है. पहले यहां रेट ₹2,246.50 था.

कमर्शियल LPG के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़े हैं. कीमत ₹1,303 तक बढ़ चुकी है...

  • 1 मार्च को कीमत ₹114.50 बढ़ी थी
  • 1 अप्रैल को ₹195.50 का इजाफा हुआ.
  • 1 मई को ₹993 की भारी बढ़ोतरी हुई
  • हर महीने कैसे तय होते हैं LPG के दाम?

सरकारी तेल कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum हर महीने की पहली तारीख को LPG और ATF के दाम तय करती हैं.यह कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में तेल कीमतों में करीब 50% तक उछाल आया है. यही वजह है कि भारत में भी कमर्शियल LPG के दाम तेजी से बढ़े हैं. हालांकि गैस के दाम बढ़े हैं, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है.दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर पर स्थिर है.पिछली बार मार्च में सरकार ने इनकी कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी.

Reactions

Post a Comment

0 Comments