G News 24: घर के बाहर से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने महज 02 घंटे के अंदर खोज निकला !

 ऑपरेशन मुस्कान के तहत टेकनपुर चौकी (थाना डबरा सिटी) पुलिस की त्वरित कार्यवाही...

घर के बाहर से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने महज 02 घंटे के अंदर खोज  निकला !

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

विवेक बघेल(परिवर्तित नाम) निवासी टेकनपुर जिला ग्वालियर ने फोन द्वारा 17.03.2026 के सुबह करीबन 06.30 बजे टेकनपुर पुलिस चौकी पर सूचना दी कि मेरी लड़की (दिव्या) उम्र 02 साल व मेरे पड़ोसी सुनीता बघेल(परिवर्तित नाम) की लड़की ववली(परिवर्तित नाम) उम्र 03 साल आज सुबह खेलने के लिये घर से बाहर निकल गये थे, जो घर के बाहर खेल खेलते कहीं गुम हो गई हैं। मैने व भूरी ने अपने-अपने बच्चों को आसपास तलाश किया है कोई पता नहीं चला है।

उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में टेकनपुर चौकी प्रभारी बलवीर सिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों नाबालिग बालिकाओं की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई। सूचनाकर्ता व उनके परिजनां व गांव के लोगां की मदद से दोनों बच्चों को गांव व आसपास तलाश किया तो बस स्टैंड सेंट्रल बैंक के पास टेकनपुर में खेलते हुए मिल गई। 

बाद सूचनाकर्ता विवेक बघेल(परिवर्तित नाम) व सुनीता बघेल(परिवर्तित नाम) को चौकी टेकनपुर बुलाकर दोनां बच्चों को विधिवत परिजनो को सुपुर्द किया गया। दोनां बच्चां को पुलिस द्वारा 02 घण्टे के अंदर तलाश कर परिजनां को सुपुर्द किया गया। टेकनपुर पुलिस चौकी द्वारा की कार्यवाही त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की परिजनों द्वारा प्रशंसा करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया है।  टेकनपुर चौकी प्रभारी उनि बलवीर सिंह मावई, आर. जयकिशन, सैनिक राजेन्द्र कुशवाह एवं टेकनपुर सरपंच अनुज शर्मा व सेक्रेटरी बबुआ शर्मा की अहम भूमिका रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments