G News 24 : “हब फॉर एम्पायरमेंट ऑफ वूमेन” व जेंडर संवेदीकरण विषय पर संभाग स्तरीय सेमिनार आयोजित !

 महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा, जेंडर संवेदीकरण, स्वास्थ्य, दहेज प्रथा आदि विषयों पर ...

“हब फॉर एम्पायरमेंट ऑफ वूमेन” व जेंडर संवेदीकरण  विषय पर संभाग स्तरीय सेमिनार आयोजित !

ग्वालियर। महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा, जेंडर संवेदीकरण, स्वास्थ्य, दहेज प्रथा आदि विषयों पर संभाग स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। सेमिनार का उदघाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सेमिनार में अथिति के रूप में चेयर पर्सन बाल कल्याण समिति सोमेश महंत, एडिशनल एस.पी सुश्री सुमन गुर्जर, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्रीमती नीलम सक्सैना, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती सीमा शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती उपासना राय, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास राहुल पाठक, परियोजना अधिकारी मनोज गुप्ता, श्रीमती अंजू कौरव, श्रीमती रेखा तिवारी सहित अन्य विभागीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति की उपयोजना सामर्थ्य के अन्तर्गत संचालित हब फॉर एम्पायरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम, जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श अभियान, जेंडर संवेदीकरण, दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलु हिंसा की रोकथाम विषयों पर सेमिनार का आयोजन होटल रमाया में किया गया। 

सेमिनार में संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती सीमा शर्मा ने महिलाओं का यौन उत्पीड़न, जेंडर संवेदीकरण, योजनाए, दहेज प्रथा उन्मूलन, घरेलु हिंसा की रोकथाम आदि विषयों पर विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।  साथ ही विभाग द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त करने हेतु जागरुक किया। 

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य श्रीमती नीलम सक्सैना द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी विषय पर उदबोधन दिया।  चेयरमेन सी.डब्ल्यू.सी. श्री सोमेश मंहत द्वारा पॉक्सो एक्ट के बारे में बताया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन गुर्जर द्वारा महिलाओ के जेंडर संवेदीकरण विषय पर अपने विचार रखे। गायकनोलॉजिस्ट सिविल हॉस्पीटल हजीरा डॉ. रश्मि मिश्रा द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं महावारी तथा गर्भावस्था विषय पर व्याख्यान दिया।  अधिवक्ता, म0प्र0 उच्च न्यायालय श्रीमती संगीता पचौरी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न एवं पॉस्को एक्ट 2013 के संबंध में जानकारी दी गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अंकिता शांडिल्य ने महिला सशक्तिकरण विषय पर एवं महिलाओं के अधिकारो के बारे में बताया गया।  श्री राजेन्द्र सौनी द्वारा बाल विवाह एवं चाइल्ड हैल्पलाइन विषय पर बताया गया। 

सेमिनार में के.आर.जी. कॉलेज की छात्राए, व्ही.आर.जी. कॉलेज मुरार से एन.एस.एस. की छात्रा एवं अन्य छात्राऐं, महिला एवं बाल विकास विभाग की शौर्या दल की सदस्य एवं एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं सहित 150 प्रतिभागियों की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्री मनोज गुप्ता ने किया। सेमिनार में नोडल अधिकारी श्री राहुल पाठक सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास ने आभार व्यक्त किया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments