गिरवाई इलाके में जमीन खाली कराने गई थी पुलिस और प्रशासन की टीम ...
अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ ने किया पथराव, हल्का बल प्रयोग करके पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा !
ग्वालियर। गिरवाई इलाके में जमीन खाली कराने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार न्यायालय ने एक जमीन पर बेदखली का आदेश जारी किया था। इसी आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जमीन पर कुछ लोग मकान बनाकर रह रहे थे। जब प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान विवाद बढ़ गया और भीड़ ने पुलिस और प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया।










0 Comments