G NEWS 24 : ग्वालियर में शीघ्र होने जा रही है ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट ओपीडी की शुरुआत !

 मरेंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम द्वारा...

ग्वालियर में शीघ्र होने जा रही है ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट ओपीडी की शुरुआत !

ग्वालियर। मरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम ने ग्वालियर में हेमेटोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) ओपीडी का शुभारंभ करने जा रहा है। यह सुविधा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य ग्वालियर एवं मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को रक्त विकारों और कैंसर के उन्नत उपचार तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।

मरेंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम द्वारा शुरू की गई यह विशेष ओपीडी ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, plastic एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी जटिल बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार योजनाएं प्रदान करेगी।

इस सुविधा के शुरू होने से ग्वालियर और आसपास के जिलों के मरीजों को अब उपचार के लिए महानगरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे निदान और इलाज में होने वाली देरी में कमी आएगी। यह पहल उभरते स्वास्थ्य सेवा बाजारों तक तृतीयक (Tertiary) और चतुर्थक (Quaternary) स्तर की विशेष सेवाएं पहुंचाने के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विशेषज्ञ टीम का नेतृत्व

इस क्लिनिक का संचालन मरेंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम की विशेष बीएमटी टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं, डॉ. मीत कुमार — निदेशक एवं प्रमुख, बोन मैरो ट्रांसप्लांट,डॉ. नीरज तेवतिया — सीनियर कंसल्टेंट, बोन मैरो ट्रांसप्लांट एवं हेमेटोलॉजी,डॉ. पारस सतदेवे — कंसल्टेंट, हेमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि अस्पताल का लक्ष्य मेट्रो शहरों से दूर रहने वाले मरीजों के लिए विश्व स्तरीय हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेवाएं सुलभ बनाना है। ग्वालियर में इस ओपीडी के शुरू होने से मरीजों को प्रारंभिक निदान और व्यक्तिगत उपचार योजना का लाभ मिल सकेगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments