G News 24 : पाकिस्‍तान में पेट्रोल डीजल को लेकर मचा हाहाकार, 200% बढ़ी तेल की कीमतें !

 ईरान-इजरायल जंग ने तोड़ी शहबाज सरकार की कमर...

पाकिस्‍तान में पेट्रोल डीजल को लेकर मचा हाहाकार, 200% बढ़ी तेल की कीमतें !

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल और गैस के जहाज ईरान के टारगेट पर हैं. ऐसे में पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था चरमराती नजर आ रही है. सैलरी में कटौती, सरकारी खर्चों पर लगाम के बाद अब पाकिस्‍तान में पेट्रोल के दाम भी बढ़ा दिये गए हैं. ईरान-इजरायल जंग के कारण पाकिस्तान में बढ़ती तेल कीमतों और ऊर्जा संकट के कारण आर्थिक स्थिति गंभीर है.

हाई-ऑक्टेन ईंधन पर टैक्स बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. ईरान और इजरायल के युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पाकिस्तानी तेल और गैस के जहाज फंसेपाकिस्तान ने हाई-ऑक्टेन ईंधन पर टैक्स 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया हैपाकिस्तान के पास तेल और गैस का भंडार सीमित है, जिसमें पेट्रोल का स्टॉक केवल बीस से बाईस दिनों तक का तेल बचा है। अगर ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग जल्‍द नहीं थमी, तो पाकिस्‍तान की हालत और खराब हो जाएगी !

पाकिस्‍तान में ऊर्जा संकट

पाकिस्तान अपने पेट्रोलियम आयात का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा मिडिल ईस्‍ट से मंगाता है. ईरान और इजरायल युद्ध के कारण जहाजों के आवागमन के मुख्य मार्ग और आपूर्ति चेन बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पाकिस्तान के तेल और गैस वाले टैंकर फंसे हुए हैं. ईरान उसे निकलने नहीं दे रहा है. इसकी वजह से पाकिस्तान पर ऊर्जा संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं. अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो पाकिस्‍तान के हालात कितने खराब हो सकते हैं, उसकी सिर्फ कल्‍पना ही की जा सकती है. 

पाक के पास नहीं बड़ा ऑयल रिजर्व 

पाकिस्‍तान में ऊर्जा संकट इसलिए गहराता नजर आ रहा है, क्‍योंकि उसके पास कोई बड़ा तेल भंडार नहीं है. ऐसे में अगर सप्‍लाई रुक जाए, तो पाकिस्‍तान के लिए बहुत दिनों तक खुद को संभाल बेहद मुश्किल हो जाता है. हालात ये हैं कि पिछले काफी दिनों से पाकिस्‍तान की तेल और गेस की सप्‍लाई प्रभावित है. पाकिस्तान के अधिकारियों मुताबिक,पाकिस्तान का तेल और गैस का रिजर्व भंडार अब खत्म हो रहा है. अब लगभग 7 दिनों के कच्चे तेल, 17 दिनों के लिए डीजल, 20 से 22 दिनों के लिए पेट्रोल, 10 दिनों के लिए जेट फ्यूल का स्टॉक और सिर्फ 6 दिनों का एलपीजी रिजर्व बचा है. ऐसे में अगर पाकिस्तान को किसी देश से तेल और गैस की आपूर्ति नहीं की गई, तो उसकी मुश्किलें बेहद बढ़ जाएगी. 

तेज की कीमत में 200% की बढ़ोतरी 

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पाकिस्‍तान ने कई कड़ कदम उठाए हैं. पाक की एआरवाई न्यूज़ के अनुसार, पाकिस्तान ने रविवार को हाई-ऑक्टेन ईंधन की कीमत में 200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) की वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो पहले 100 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 300 पाकिस्तानी रुपये हो जाएगी. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लग्‍जरी व्‍हीकल्‍स में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क में इस महत्वपूर्ण वृद्धि को मंजूरी दी. यह निर्णय शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल मीटिंग में लिया गया. एआरवाई न्यूज़ के अनुसार, हाई-ऑक्टेन ईंधन की कीमतों में वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन के किराए और हवाई यात्रा की लागत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बैठक में कानून और न्याय मंत्री आज़म नज़ीर तरार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब, सूचना और प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित थे.

पाकिस्‍तान में हवाई सफर भी महंगा 

पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने उप प्रधानमंत्री इशाक डार और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, पेट्रोल की नई कीमत 266.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल की कीमत 280.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. एआरवाई न्यूज़ ने एयरलाइन सूत्रों के हवाले से बताया कि 10 मार्च को जेट ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पाकिस्तानी एयरलाइंस ने भी किराए बढ़ा दिए.

सूत्रों के अनुसार, घरेलू टिकटों की कीमतों में 2,800 पाकिस्तानी रुपये से 5,000 पाकिस्तानी रुपये तक की वृद्धि हुई है. एआरवाई न्यूज़ के अनुसार, कराची से लाहौर, इस्लामाबाद और अन्य घरेलू गंतव्यों के लिए उड़ानों के किराए में यह वृद्धि लागू होती है. अंतरराष्ट्रीय यात्रा में तो और भी अधिक उछाल आया है, किराए में 10,000 पाकिस्तानी क्रोनर से लेकर 28,000 पाकिस्तानी क्रोनर तक की भारी वृद्धि हुई है. विशेष रूप से, मध्य पूर्व और मध्य एशियाई देशों के लिए उड़ानों के किराए में 15,000 पाकिस्तानी क्रोनर की वृद्धि हुई है.

Reactions

Post a Comment

0 Comments