G News 24 : ग्वालियर प्रेस क्लब में रंग पंचमी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना एक साथ ...

 पत्रकारों ने किया काव्य पाठ तो महिला पत्रकारों को किया गया सम्म्मनित !

ग्वालियर प्रेस क्लब में रंग पंचमी और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना एक साथ ...

ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब में पत्रकारों द्वारा रंग पंचमी के दिन रविवार को क्लब प्रांगण में होलीमिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के तमाम पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों का स्वागत प्रेस क्लब के प्रमोद शर्मा जी द्वारा चन्दन का टीका लगाकर एवं मचल सिंह वैश्य द्वारा फूल मालाओं से किया गया।

 स्वागत सत्कार के बाद पत्रकार कवि प्रतिभाओं द्वारा हास्य कविता पाठ किया गया। कविता पाठ के पश्चात् महिला पत्रकारों एवं कविता पाठ करने वाले पत्रकारों का सम्मान करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments