G News 24:समूहों की महिला उद्यमियों द्वारा ग्वालियर में हर्बल तरिके से निर्मित रंग-गुलाल के विक्रय स्टॉल लगाए !

  नगर निगम मुख्यालय, ग्वालियर के परिसर से स्वच्छता के रंग, होली के संग का दिया संदेश ...

समूहों की महिला उद्यमियों द्वारा ग्वालियर में हर्बल तरिके से निर्मित रंग-गुलाल के विक्रय स्टॉल लगाए !

ग्वालियर। होली के पावन पर्व के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय, ग्वालियर में स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु स्टॉल लगाए गए। इस आयोजन में महिला उद्यमियों ने अपनी कला, गुणवत्ता एवं स्वदेशी उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

श्रष्टि स्व सहायता समूह, राधे स्व सहायता समूह, नव ज्योति समूह  द्वारा  पलाश, गुलाब , गेंदे, चुकंदर, हल्दी और विभिन्न प्रकार के फलो,और सब्जियों के रस से  स्व-निर्मित हर्बल गुलाल, हर्बल साबुन, नीम पाउडर, गौ-कास्ट (गोबर से निर्मित) उत्पादों के साथ-साथ स्वादिष्ट नमकीन, मठरी, गुजिया एवं अन्य घरेलू उत्पादों का विक्रय किया गया। निगम कर्मचारियों तथा कार्यालय में आने वाले नागरिकों ने उत्साहपूर्वक समूह उत्पादों की खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “स्वच्छता के संग होली के रंग” पहल आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वच्छता जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के मद्देनजर होलिका दहन में मिट्टी, उपले एवं सीमित लकड़ी के उपयोग का आग्रह किया।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा तैयार उत्पादों सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों को अपनाकर उन्हें प्रोत्साहित करें तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments