तय लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत हो वसूली ...
सम्पत्तिकर की कम वसूली पर निगमायुक्त ने जताई नाराजगी !
ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली न होने एवं संपत्ति कर वसूली की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। वार्ड 55, 12, 6, 10 में लक्ष्य के अनुरूप बेहद कम वसूली होने पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने अपर आयुक्त को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव,मुकेश बंसल, उत्तम जखेनिया एवं रजनीश गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने संपत्ति कर वसूली की समीक्षा की तथा लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मार्च अंत तक लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत वसूली करना है।
बैठक में निर्देशित किया कि बडे-बडे सम्पत्तिकर दाताओं से स्वयं सम्पर्क करें तथा उनसे सम्पत्तिकर जमा कराएं अगर सम्पत्ति कर जमा करने में आनाकानी करते हैं तो तालाबंदी की कार्यवाही करें एवं सरकारी संपत्तियों से अभियान चलाकर वसूली करें जिससे लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूला जा सके।










0 Comments