G News 24 : मिलावट करने वालों का अड्डा बना ग्वालियर का यातायात नगर !

 जांच करने जाने वाली टीम के पहुंचने से पहले भनक लगते ही सतर्क हो जाते हैं मिलावटखोर... 

मिलावट करने वालों का अड्डा बना ग्वालियर का यातायात नगर !

ग्वालियर। ग्वालियर के बहोडापुर थाना क्षेत्र स्थित यातायात नगर इन दिनां मिलावटियों का अड्डा बन गया है। यातायात नगर में ना तो प्रशासन की टीम जांच के लिए जाती है और ना ही पुलिस की टीम। वहीं पूर्व सूचना पर मिलावट करने वाले अपना कारोबार बंद कर निकल लेते है जिससे जांच के लिए पहुंचने वाली टीम वापस खाली हाथ लौट आती है।

यातायात नगर से लेकर पुरानी छावनी तक का क्षेत्र इन दिनों खादय पदार्थों में मिलावट करने वालों प्रमुख केंद्र बन चूका है। चाहे धनिये में लकडी का बुरादा मिलाकर बेचना हो , या चावल में कंकड या फिर मिर्ची में लाल मिटटी या लाल रंग या फिर सौंफ में सीमेंट मिलाकर उसे जीरा बना रहे हैं। यह सब कारोबार इन दिनों यातायात नगर से लेकर पुरानी छावनी क्षेत्र में धडल्ले से चल रहा है।

सूत्र बताते है कि इन सभी उत्पादों की मिलावट के बाद बेहतरीन पैकिंग यातायात नगर से लेकर पुरानी छावनी तक लगी फैक्ट्रियों में होती है और उसके बाद वह बिकने के लिए दाल बाजार और ग्वालियर अंचल से अन्य प्रदेशों तक पहुंच रहा है। सूत्र बताते है कि यह मिलावट करने वाले व्यापारी दाल बाजार में इस माल को खपाते है और जब कोई जांच करने वाला आता है तो उसका महीना बांधने के कारण वह इनकी दुकान के पास फटकता भी नहीं है। वहीं चांदी का जूता खाने पर वह मिलावट करने वाले व्यापारियों को पूर्व में ही सूचना दे देता है जिससे मिलावट वाला सामान मौके पर ही नहीं मिलता है।

सूत्र बताते हैं कि हाल ही में दाल बाजार के एक व्यापारी द्वारा मिलावट करने वालों का विरोध करने पर उसे धमकी देने के लिए उसकी दुकान पर पहुंच गये जिसका विरोध होने पर मिलावटी व्यापारी भाग निकले। सूत्र बताते हैं कि मिलावट करने वाले बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे हैं इन व्यापारियों को प्रशासन पुलिस का बिलकुल भी भय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि जब कोई त्यौहार का सीजन होता है तो ऐसे व्यापारी अपना कारोबार में और तेजी कर देते हैं जिससे उन्हें पहले से ज्यादा दो से चार गुना अधिक तक मुनाफा होता है।

मध्यप्रदेश सरकार भले ही मिलावटियों के खिलाफ अभियान चलाकर उसे रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन मिलावटियों के सूत्र पुलिस और प्रशासन से ज्यादा होने से उन्हें पहले से सारी सूचनाएं मिल जाती है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments