अल्पविराम कार्यक्रम आयोजन कर सेवा निवृत्ति के अवसर पर दी गई आनंदमय बधाई...
जिला योग प्रभारी चाकणकर हुए सेवानिवृत, डीपीआई ने दिया सेवानिवृत्ति पत्र !
ग्वालियर। जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर 28 फरवरी को शिक्षा विभाग की लंबी सेवा से सेवानिवृत हुए,संचालक लोजशिक्षा मध्य प्रदेश श्री के के द्विवेदी ने श्री चाकणकर को सेवनिवृत्ति पत्र सूपा, इस अवसर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी घाटीगांव हेमन्त मेहुरिया भी उपस्थित थे। शासकीय हाई स्कूल दोरार (घाटीगांव) में आयोजित विदाई समारोह एवं प्रीतिभोज में जिला क्रीडा अधिकारी आर के सिंह, सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी मानसिंह तोमर विश्व विद्यालय कार्यसमिति के सदस्य चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग हेमंत त्रिवेदी, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीताराम दंडोतिया,एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदकिशोर गोस्वामी, पीके देवलिया राजीव पाठक जिला योग समिति के अध्यक्ष जय दयाल शर्मा विकासखंड योग प्रभारी डॉक्टर लोकेंद्र सिंह कमर गोविंदा मेहरोत्रा राज नारायण शर्मा महेश सिंह बाथम, योगेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा श्री चाकणकर के शिक्षा विभाग में लंबे गरिमा पूर्ण दायित्व एवं जिला योग शिक्षा प्रभारी के रूप में किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा की गई आमंत्रित सभी अतिथियों ने श्री चाकणकर को झाबुआ मेघनगर में उनके नवीन दायित्व एवं लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं दी उल्लेखनीय है कि उन्होंने सेवानिवृत्ति उपरांत मालवा के जनजातीय क्षेत्र झाबुआ जिले के मेघनगर स्थित बड़ा घोषलिया जनजातीय सशक्तीकरण केंद्र के माध्यम से जनजातीय वर्ग की सेवा करने का निश्चय किया है।
कार्यक्रम में श्री चाकणकर के कार्य एवं लक्ष्य की प्रशंसा करते हुए आमंत्रित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा विभाग ग्वालियर में काम करते हुए दिनेश चाकणकर ने 2021 में जिला योग प्रभारी का दायित्व संभाला था, जिला योग प्रभारी के अपने कार्यकाल में उनके योग क्लब प्रभारियों एवं योग क्लब के सदस्यो द्वारा प्रति वर्ष 15000 से अधिक पौधों का रोपण जिले में किया गया, उन्होंने ग्वालियर जिले के 1400 से अधिक विद्यालयों में ग्राम योग समिति के माध्यम से योगाभ्यास कराया साथ ही जिले के सूर्य नमस्कार अभ्यास को गरिमा पूर्ण पूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2021 से अब तक सूर्य नमस्कार समारोह एवं विश्व योग दिवस समारोह में वह प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 3 लाख छात्रों एवं नागरिकों को योग के इस महा अभियान से जोड़ चुके हैं, उनके प्रयासों से ग्वालियर जिले के सभी हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में योग क्लब की स्थापना की गई है, यह कर निश्चित ही प्रेरणास्पद हैं। उन्होंने योग के क्षेत्र में विद्यालयों के लिए निरंतर प्रयास किया जिसके फल स्वरुप भितरवार के दो विकासखंडों में क्षेत्रीय विधायक एवं जन सहयोग से मुख्यमंत्री विकासखंड योग केंद्र की स्थापना हुई थी, उनके इस अभियान के अंतर्गत विधायकमोहन सिंह राठौर स्वेच्छानुदान एवं सहयोग स्वयं की निधि से विकासखंड घाटीगांव के शासकीय हाई स्कूल दौरार में मुख्यमंत्री विकासखंड योग प्रशिक्षण केंद्र सह स्मार्ट क्लास स्थापना हुई थी, जिसकी प्रमुख सफलता यह है कि इस केंद्र पर षटकर्म भी कराया जाता है।
इस अवसर पर श्री चाकनकर ने सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करना उनका आगामी लक्ष्य है।राज्य आनंद संस्थान ने किया चाकणकर का अभिनंदन राज्य आनंद संस्थान ने दिनेश चाकणकर की सेवा निवृत्ति अवसर प्रति शासकीय हाई स्कूल दौरार में अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन कर सेवा निवृत्ति के अवसर पर आनंदमय बधाई भी इस अवसर जिला संपर्क व्यक्ति पर हेमन्त त्रिवेदी मस्तर ट्रेनर श्रीमती प्रेमांजलि त्रिवेदी तथा भारती शाक्य सहित जिले के अनेक योग प्रभारी उपस्थित थे।










0 Comments