अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का हुआ सम्मान...
भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सदैव सम्मान व पूजनीय स्थान प्राप्त रहा है : SSP धर्मवीर सिंह
ग्वालियर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को पुलिस द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का मुख्य अतिथि DM रूचिका चौहान एवं SSP धर्मवीर सिंह द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ASP विदिता डागर, ASP अनु बेनीवाल(भापुसे), ASPसुमन गुर्जर सहित जिले की समस्त महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ASP धर्मवीर सिंह ने सभी महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को सदैव सम्मान व पूजनीय स्थान प्राप्त रहा है। वर्तमान समय में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज में सशक्त भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर DM रूचिका चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तव में वर्ष का प्रत्येक दिन महिला दिवस के समान ही है, क्योंकि महिलाओं के बिना परिवार और समाज की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने सभी उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। थानों, ऊर्जा डेस्क, एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, पुलिस लाइन ग्वालियर सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य अनुभवों को भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान प्राप्त अनुभवों और चुनौतियों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में ASP विदिता डागर(भापुसे), अनु बेनीवाल एवं ASP सुमन गुर्जर द्वारा कलेक्टर ग्वालियर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।










0 Comments