कपड़े उतार कर ट्रेन के सामने खड़ा हो गया था !
RTI कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी एक बार फिर चर्चा में,पर गनमैन ने कराई FIR...
ग्वालियर। व्यापंम कांड के व्हिसिल ब्लोअर और आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ थाना झांसी रोड में एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर आशीष चतुर्वेदी के सुरक्षा में तैनात गनमैन अरविंद अहिरवार की शिकायत पर हुई है। गनमैन ने आरोप लगाया है कि 5 मार्च को आशीष गुस्से में घर से पैदल-पैदल निकला और रेल की पटरियों की ओर जाने लगा।
सुरक्षा की दृष्टि से गनमैन भी पीछे गया तो आरटीआई कार्यकर्त्ता ने जातिगत गालियां देकर धमकाया। इसके बाद आशीष ने अपने सारे कपड़े उतार दिये और ट्रेन आते देखी तो ट्रैक पर खड़ा हो गया। जवान ने किसी तरह उसे हटाकर मजबूती से पकड़े रखा। इस बीच आशीष स्वयं को रेलवे लाइन पर पड़ी गिट्टी से घायल करता रहा और गालियां देता रहा। एफआरवी की सहायता से उसे जेएएच पहुंचाया गया। इसके बाद गनमैन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी।
29वीं वाहिनी विसबल दलिया की ए कम्पनी कैम्प कटनी में पदस्थ आरक्षक अरविंद अहिरवार पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार फिलहाल आरटीआई कार्यकर्ता आशीष चतुर्वेदी नाका चंद्रवदनी की सुरक्षा में तैनात है। वह फरवरी 2026 से सुरक्षा में तैनात है। आरक्षक अरविंद अहिरवार पहले भी 2022 में भी आशीष की सुरक्षा में तैनात रह चुका है। झांसी रोड थाना पहुंचकर आरक्षक अरविंद ने शिकायत की है।
4 मार्च 2026 की दोपहर 12 बजे की बात है। आरटीआई कार्यकर्ता आशीष तक एक बोनसाई नर्सरी देखने गया था। ज बवह अन्दर जाने लगे तो गनमैन ने सुरक्षा की दृष्टि से अंदर जाना चाहा तो पुलिस का गुण्डा कहते हुए आशीष ने उसे रोक दिया। इसके बाद धक्का मारा और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए कार्य करने से रोका। जिसकी सूचना तत्काल गनमैन ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटनास्थल पर झांसी रोड और कंपू की पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।










0 Comments