G News 24 : घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को ट्रक ने कुचला,बच्चे के पैर हुए जख्मी !

 घटना गोला का मंदिर नारायण बिहार अनाज मंडी के पास शाम की है...

घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को ट्रक ने कुचला,बच्चे के पैर हुए जख्मी !

ग्वालियर। घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बालक को ट्रक ने पहले सामने से टक्कर मारी। किसी तरह से बच्चा बच गया तो ट्रक बैक करते वक्त उसके पैर पर चढ़ गया। पैरों को कुचलते हुए ट्रक निकल गया। घटना गोला का मंदिर इलाके नारायण बिहार, अनाज मंडी के पास शाम का लगीाग 4 बजे की है। घटना के वक्त बच्चे का पिता मजदूरी करने गया था।

आसपास के लोगों ने ट्रक ड्रायवर को को पकड़ लिया गया और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मासूम के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल और पिचक गये है। उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम अपने पिता के साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

शहर के गोला का मंदिर क्षेत्र की नारायण विहार कॉलोनी, गल्ला मंडी के पास रहने वाला 39 वर्षीय बंटी पुत्र राजेंद्र रावत पेशे से मजदूर है। वह टाइल्स लगाने का काम करता है। पत्नी से उसका कोर्ट में केस चल रहा है, इसलिए वह साथ नहीं रहती। बंटी का पांच साल का बेटा आशिक रावत है। बेटे की पूरी परवरिश वह टाइल्स का काम करके कर रहा है।

सुबह करीब 9 बजे बंटी काम पर चला गया था। शाम करीब 4 बजे उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान नारायण विहार अनाज मंडी की ओर जा रहे ट्रक (MP07 HB-6589) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चा गिर पड़ा और ट्रक का पिछला पहिया उसके एक पैर पर चढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक ने गाड़ी बैक कर दी, जिससे मासूम का दूसरा पैर भी पहिए की चपेट में आकर कुचल गया।

पैर में मल्टीपल फैक्चर, हालत नाजुक

ट्रक के पहिये के नीचे आये 5 वर्षीय बालक की हालत अब भी नाजुक है। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्चे के थाई, पैर व पंजे में मल्टीपल फैक्चर हुए है। उसकी स्थिति पर डॉक्टर पल-पल नजर रख रहे है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नारायण विहार कॉलोनी के आगे अनाज मंडी है। जहां ट्रकों का आना जाना लगा रहता है। आए दिन सड़क हादसों की नौबत बन जाती है। कई बार स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। गोला का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि एक ट्रक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दी है। घायल का इलाज चल रहा है। आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments