Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : ट्रक ने वाइक सवार युवक को लिया अपनी चपेट में,50 मीटर तक घिसटता रहा शव !

 नूराबाद पुलिस ने जब्त किया ट्रक...

ट्रक ने वाइक सवार युवक को लिया अपनी चपेट में,50 मीटर तक घिसटता रहा शव !

ग्वालियर। नेशनल हाइवे-44 पर जड़ेरूआ गांव के नजदीक रविवार की शाम को लगभग 5.30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार युवक को पीछे रौंद दिया। एक्सीडेंट में युवक ट्रक के नीचे फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर उही मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल नूराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का ेजब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय मेघसिंह गुर्जर के रूप में हुई है। वह रविवार की शाम अपने साथी अंकित के साथ मुरैना से अपने गांव बिसेटा लौट रहा था। इसी बीच जड़ेरूआ गांव के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक नम्बर एमपी09एचएच6291 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मेघ सिंह ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता हुआ चला गया। इस वजह से मेघ सिंह की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार उसका साथी अंकित हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। नूराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों को सूचित कर दिया गया है

 “तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से बाइक सवार को रौंदा दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान हो गई है परिजनों को सूचित कर दिया गया है शव को मोर्चरी पहुंचाया है। ट्रक जब्त कर लिया है।”नूराबाद थाना प्रभारी एसआई सौरभ पुरी 

Post a Comment

0 Comments