G News 24 : ​ग्वालियर प्रेस क्लब में 2.55 पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन !

 प्रेस क्लब में 'बुराई' भस्म, 'आस्था' की लौ हुई प्रचंड...

​ग्वालियर प्रेस क्लब में 2.55 पर श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन !

​ग्वालियर। शहर के हृदय स्थल फूलबाग स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब के प्रांगण में सोमवार दोपहर 2.55 बजे  श्रद्धा, उल्लास और दिव्य आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित 'होलिका दहन' उत्सव में शहर के कलमकारों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को भस्म करने का संकल्प लिया। जैसे ही शुभ मुहूर्त में अग्नि प्रज्वलित हुई, पूरा परिसर 'भक्त प्रह्लाद की जय' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

​प्रेस क्लब अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में हुए इस आयोजन में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश जीवंत हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। होलिका की परिक्रमा कर सभी ने शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह अग्नि ने अहंकारी होलिका को भस्म किया, उसी तरह समाज में सत्य की मशाल हमेशा जलती रहेगी।

​दहन के पश्चात प्रेस क्लब में आपसी मेल-मिलाप का दौर चला। ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक फाग गीतों ने माहौल को उत्सवमयी बना दिया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और होलिका की पावन विभूति (राख) मस्तक पर धारण कर मंगल कामना की।

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर प्रेस के उपाध्यक्ष  मचल सिंह वैश्य,ने बताया कि आज होलिका दहन पर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश जीवंत हो उठा है। यह पर्व हमें सिखाता है कि अहंकार चाहे कितना भी बड़ा हो, सत्य के सामने वह टिक नहीं सकता।

Reactions

Post a Comment

0 Comments