G News 24 : 2 अप्रैल की सुनवाई से पूर्व हाईकोर्ट के जज भोजशाला का निरीक्षण करेंगे !

भोजशाला में कुल हिन्दू स्थापत्य के 106 स्तंभ मिले हैं, जिन पर अलग-अलग प्रकार की नक्काशी हैं...

2 अप्रैल की सुनवाई से पूर्व हाईकोर्ट के जज भोजशाला का निरीक्षण करेंगे !

इंदौर। मध्यप्रदेश की धार जिला स्थित भोजशाला मामले में हाईकोर्ट की इन्दौर बेंच में सोमवार को सुनवाई की गयी थी। इस बीच जस्टिस विजयकुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी की बेंच ने कहा है कि अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी। वहीं, हाईकोर्ट की इन्दौर बैंच ने कहा है कि इस केस में 2 अप्रैल की सुनवाई से पूर्व हाईकोर्ट के जस्टिस भोजशाला का निरीक्षण करेंगे। पहले याचिकाकर्ताओं को सुना जायेगा। इसके बाद पक्षकारों की सुनवाई की जायेगी। हालांकि सुनवाई के बीच मुस्लिम पक्ष ने सर्वे रिपोर्ट पर आपत्ति ली है।

हाईकोर्ट ने कहा है कि सुनवाई के दोरान यह बात भी उठी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस की जल्द से जल्द सुनवाई होना है। लेकिन इंटरविनर बनने से सुनवाई में देरी हो सकती है।इसलिये इन्हें सबसे आखिरी में यानी पक्षकारों के बाद सुना जायेगा।

सुनवाई के दौरान ASI की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन अदालत में उपस्थित थे। वहीं राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पेश हुए। एडवोकेट विष्णुशंकर जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा मेनन भी अदालत में मौजूद थीं। इसके अतिरिक्त, हिंदू फ्रंट की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल और अधिवक्ता विनय जोशी अदालत में उपस्थित थे।

Reactions

Post a Comment

0 Comments