G News 24 : रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 स्वागत महोत्सव 19 मार्च को जलविहार में भव्यता से मनेगा !

 गुडी पडवा/नवसंवत्सर 2083 के शुभारंभ पर होंगे अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

 रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 स्वागत महोत्सव 19 मार्च को जलविहार में भव्यता से मनेगा ! 

ग्वालियर। गुडी पडवा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 – 19 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। आज दीनदयाल नगर महाराजा कॉम्प्लेक्स एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला महाविद्यालय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गुड़ी पड़वा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 -19 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 16 मार्च को दीनदयाल नगर महाराजा कॉम्प्लेक्स एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला महाविद्यालय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत, भरत नाट्यम,  बालिकाओं द्वारा नृत्यए काव्य गोष्ठीए शास्त्रीय संगीत आदि आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही 18 मार्च 2026 को पूर्व संध्या वर्तमान कालयुक्तनाम संवत्सर 2082 विदाई समारोह सायं 6ः00 बजे से जलविहार स्थित मनाया जाएगा। इस अवसर पर ध्येय गीतए संगीत सरिता श्री रंगए शास्त्रीय वादन डॉ. सुनील पावगी (हवाईन) नृत्य शास्त्रीय नृत्य सुश्री हेमा वाघमोडे,  हुबली (भरतनाट्यम)  सुश्री शालिनी खरे जबलपुर (कत्थक) आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।मुख्य कार्यक्रम गुड़ी पड़वा रौद्रनाम नवसंवत्सर 2083 स्वागत महोत्सव 19 मार्च को जलविहार पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मनाया जाएगा।

Reactions

Post a Comment

0 Comments