G News 24 : शराब के लिये पैसे नही देने पर 2 युवकों ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद !

 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है, दूसरे की तलाश जारी ...

शराब के लिये पैसे नही देने पर 2 युवकों ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद !

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर में शराब के लिये पैसे नही देने पर 2 युवकों ने एक व्यक्ति की घर के बाहर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जबकि दूसरा फरार है। बिरला नगर निवासी जंडेलसिंह यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि चेतन राजावत और पंकज कोली उससे शराब पीने के लिये पैसे मांग रहे थे। उसने पैसे देने से इंकार करने पर दोनों युवक वहां से चले गये। शिकायत के मुताबिक गुरूवार की देर रात दोनों आरोपी फिर उसके घर के बाहर पहुंचे। एक आरोपी सड़क परद खड़ा होकर निगरानी करता रहा। जबकि दूसरा आरोपी घर के बाहर खड़ी स्कूटी के पास पहुंचा गया। आरोपी ने पहले स्कूटी पर पेट्रोल डाला और फिर माचिस जलाकर उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

पुलिस ने शनिवार को आरोपी पंकज कोली को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी चेतन राजावत फरार है, जिसकी तलाश जारी है।इस मामले में सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने स्कूटी में आग लगा दी थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments