G News 24 : कटक के सरकारी अस्पताल में लगी आग 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे !

 सरकार देगी मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये का मुआवजा...

कटक के सरकारी अस्पताल में लगी आग 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे !

कटक। ओडिशा में कटक के श्रीरामचंद्र भांजा मेडीकल कॉलेज अस्पताल में रविवार की रात लगभग 3 बजे आग लग गयी। हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गयी। इनमें से 7 ने घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, 3 की मौत उपचार के बीच हुई है। आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के आईसीयू में लगी थी। यहां लगभग 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गये।

ICU में भर्ती बाकी मरीजों को हॉस्पिटल के दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

ऐसा अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किअ से लगी थी। ओडिशा सीएम मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिये अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे में की हाईलेवल की  जांच का आदेश जारी किये गये है। श्रीराम चंद्र भंजा मेडीकल कॉलेज (एसबीसी) कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग उपचार करवाने के लिये आते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments