G News24: बेकाबू बस ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंदा, बिछ गईं 6 लाशें !

 मृतकों में 7वीं की छात्रा भी शामिल...

 बेकाबू बस ने सामने से आ रहे ऑटो को रौंदा, बिछ गईं 6 लाशें !

अमरावती में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक 7वीं कक्षा की छात्रा भी शामिल है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में बुधवार दोपहर एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ। वरूड–आष्टी मार्ग पर स्थित राजुरा बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार शिवाई बस ने सामने से आर रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

7वीं की छात्रा की मौत, बस चालक से पूछताछ जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी शामिल है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा व आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

एक्सप्रेस-वे पर कैंटर ने व्यक्ति को कुचला

एक अन्य खबर में, उत्तर प्रदेश के नोएड के थाना फेस-2 क्षेत्र में नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात एक कैंटर की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के बदरपुर निवासी सोनी लाल (40) मंगलवार रात करीब 9.0 बजे नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात कैंटर चालक ने कथित रूप से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सोनी लाल को पुलिस ने फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments