रूट पर वाहन 10 से 15 मिनिट खड़ी/रूकी है तो संबंधित सुपरवाईजर/ WHO को तत्काल सूचना करें...
अपर आयुक्त ने किया कन्ट्रोल कमान्ड सेन्टर से चैक की डोर टू डोर वाहन की स्थिति !
ग्वालियर। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव द्वारा कन्ट्रोल कमान्ड सेन्टर, स्मार्ट सिटी, मोती महल का निरीक्षण किया निरीक्षण में जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, उनके द्वारा संग्रहण वाहनों की सम्पूर्ण मानिटरिंग किस तरह की जा रही है, साथ ही मानिटरिंग किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।
अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान डोर-टू-डोर वाहनों का डिजिटल रूट बना हुआ है, वाहन अपने निर्धारित रूट को 100 प्रतिशत कवर करें इसकी मानिटरिंग किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है इसके साथ ही डोर-टू-डोर वाहन अपने रूट पर 10 से 15 मिनिट खड़ी/रूकी है तो संबंधित सुपरवाईजर/डब्ल्यू.एच.ओ तत्काल सूचना करें।
साथ ही प्रत्येक डोर-टू-डोर वाहन को 10 से 15 मिनिट में चेक करें कि वह अपने निर्धारित रूट पर कार्य कर रहा अथवा नहीं । झांसी रोड़ स्थित साईस काॅलेज से लगी बाउन्ड्री से सट्टे हुये खाली हिस्से में हरीशंकरपुरम से लेकर विवेकानंद स्टेचू तक सौन्दर्यीकरण कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।
निरीक्षण के दौरान चेतकपुरी स्थित कालरा टायर्स एवं पंजाब एण्ड सिंध बैक के सामने रोड़ पर गड्डे को डामरीकरण किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। वार्ड क्रमांक- 58 में शेरे पजांब से माधौनगर चैराहा तक किये गये डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक- 21 एवं 22 में स्थित दुल्लपुर पुलिया का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई कराये जाने एवं पुलिया का निर्माण कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।
इसके साथ ही वार्ड क्रमांक - 27 में रामनगर मुरार, की विभिन्न गलियों में किये गये सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। वार्ड क्रमांक - 25 कल्पना नगर मुरार, विभिन्न गलियों में किये गये सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। मुरार स्थित टपा तहसील में एस.बी.एम शाखा से कराये जा रहे निर्माणधीन सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया।










0 Comments