G News 24 : लाइव क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक अंपायर की मौत हो गई !

 Live क्रिकेट मैच में दर्दनाक हादसा...

 लाइव क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक अंपायर की  मौत हो गई !

क्रिकेट के मैदान पर ऐसी कई दर्दनाक घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें चोट लगने के चलते खिलाड़ियों की जान चली गई, लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जब एक क्रिकेट मैच चल रहा था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया और अंपायर की मौत हो गई. मधुमक्खियों ने क्रिकेट मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अंपायर के साथ मैच देखने आए दर्शकों पर भी हमला किया. इस दर्दनाक हादसे में 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता की मौत हो गई.

दरअसल, उन्नाव के सप्रू मैदान पर 18 फरवरी यानी बुधवार को YMCC और पैरामाउंट टीमों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था. इस मैच की दूसरी पारी में ड्रिंक ब्रेक के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया. बचने की कोशिश में खिलाड़ी और अंपायर मैदान पर ही लेट गए, लेकिन मधुमक्खियों का झुंड वहां मंडराता रहा और डंक मारता रहा. इस दौरान चपेट में आए कई खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए.

मधुमक्खियों का झुंड ने मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे

घटना के तुरंत बाद अंपायर मानिक गुप्ता को शुक्लागंज के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मानिक गुप्ता फीलखाना के रहने वाले थे, जो पिछले 30 साल से केसीए के अंपायरिंग पैनल का हिस्सा थे. बताया गया है कि जब अंपायर मानिक गुप्ता और दूसरे अंपायर जगदीश शर्मा सफेद कपड़ों में थे, इसलिए मधुमक्खियों का झुंड उनके इर्द-गिर्द करीब 10 मिनट तक मंडराता रहा. अंपायर की शरीर पर 50 से ज्यादा डंक मारे गए.


Reactions

Post a Comment

0 Comments