दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ रहा था, फिर जो हुआ सबने देखा ...
दूल्हे के ओवर कॉन्फिडेंस ने खुद का करवा लिया पोपट !
भारत में शादी का दिन सभी के लिए बहुत यादगार होता है। उस दिन जो भी घटित होता है, वो याद रह जाता है। फिर चाहें वह समारोह के दौरान घटित हुई घटना हो या फिर बंद घर में। कुछ ऐसा ही मामला एक शादी समारोह से सामने आया, जहां दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया, जो दूल्हा-दुल्हन जिंदगीभर नहीं भूलेंगे।
शादी समारोह के दौरान दूल्हा अपनी पत्नी को स्टेज पर लाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है लेकिन दुल्हन शरमा जाती है। दूल्हा, दुल्हन को पुष्पा फिल्म के स्टाइल में इंप्रेस करने की कोशिश करने लगता है और ओवर कॉन्फिडेंस में आ जाता है। इस दौरान वह स्टेज से नीचे उतर आता है और दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है।
लेकिन इस दौरान जो होता है, उसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होती। दुल्हन को गोद में लेकर स्टेज चढ़ने की कोशिश में दुल्हा और दुल्हन दोनों गिर पड़ते हैं और आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है।
हालांकि हैरानी की बात ये भी है कि दूल्हा स्टेज पर चढ़ने के चक्कर में गिर तो पड़ता है लेकिन फिर से खड़ा हो जाता है और दुल्हन को गोद में लेकर ही स्टेज पर जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग दूल्हे की हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो कुछ लोग शादी जैसे मौके पर इस तरह की हरकत नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
एक यूजर @PremDarpan ने लिखा, "भाई ने तो जिंदगीभर बीवी से सुनने का बंदोबस्त कर लिया।"
@NeeruDevi1772 नाम के यूजर ने लिखा, "ओवर कॉन्फिडेंस इंसान को जमीन से उठा देता है और गिरावट भी उतनी ही जोर की होती है!"
एक और यूजर ने लिखा, "दूल्हे को अपने और दुल्हन के शरीर का अंदाजा कर लेना चाहिए।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "ज़िंदगी में आत्मविश्वास ज़रूरी है, पर अति-आत्मविश्वास अक्सर ठोकर दिला देता है। संतुलन ही असली समझदारी है न ज्यादा झुको, न बेवजह उड़ो।










0 Comments