G News 24 : महिला और बच्चियों को घर में घुसकर पीटा,फायरिंग भी की गई !

 ग्वालियर में बदमाशों की बहन के घर से मिला हथियारों का जखीरा ...

महिला और बच्चियों को घर में घुसकर पीटा,फायरिंग भी की गई !

ग्वालियर। सडक पर रखी सीढी हटाने को लेकर हुए  विवाद में बदमाशों ने महिला को जबरन एसयूवी से खींचने की काशिश की। महिला किसी तरह खुद को बचाकर घर पहुंची लेकिन इसके बाद चार से पांच बदमाश वहां आ गए और जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों ने महिला उसकी बेटियों और रिश्तेदारों को घर से बाहर खींचक पीटा। इतना ही नहीं घर के बाहर खडी महिला की था गाडी में भी तोडफोड की गई। घटना के दौरान बदमाश बंटी यादव ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर भी किए।

घटना पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई !

जानकारी के अनुसार सिरोल थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके में शाम हुई जो पडोसी के घ लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाश बंटी यादव की तलाश में उसकी बहन के घर दबिश दी। इस दौरान हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस को मौके से 3 राइफल, 2 पिस्टल, 1 कट्टा, 9 मैगजीन और 100 से ज्यादा जिंदा करातूस मिले। सभी हथियार अवैध बताए जा रहे है। पुलिस ने बंटी यादव की बहन और बहनोई को हिरासत में लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

तलाशी के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया !

ग्वालियर। वारदात के बाद पुलिस ने बंटी यादव और उसके बेटों की तलाश शुरू की लेकिन वे नहीं मिले। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बंटी यादव हुरावली इलाके में अपनी बहन सपना यादव पत्नी मनीष यादव के घ में छिपा हो सकता है। जब पुलिस वहां पहुंची तो बंटी और उसके बेटे मौजूद नहीं थे लेकिन घर की तलाशी के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments