G News 24 : ऐतिहासिक हनुमान बांध में आई दरारें,स्थानीय मंत्री ने जताई नाराजगी !

 स्लैब से क्रांकीट गिरने की सामने आयी शिकायतें ...

ऐतिहासिक हनुमान बांध में आई दरारें,स्थानीय मंत्री ने जताई नाराजगी !


ग्वालियर। वार्ड क्रमांक 17-18 क्षेत्र में स्थित हनुमान बांध में गंभीर दरारें आने और स्लैब से कंक्रीट गिरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि नारायण सिंह कुशवाह ने इस संबंध में नगर निगम में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, बांध के दो पिलरों के बीच लगभग 2 मीटर का स्पैन है, जहां पूरे स्पैन की दीवार तक की कंक्रीट टूटकर नीचे गिर गई है। इससे स्लैब पुल की संरचना कमजोर हो गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तत्काल राफ्टर (Rafter) सपोर्ट देकर स्लैब को सहारा दिया जाए तो पुल को सुरक्षित किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि ऐलिवेटेड रोड बनने के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। भारी ट्रकों और डंपरों के गुजरने से हनुमान बांध में कंपन उत्पन्न हो रहा है, जिसके कारण पिलरों और स्लैब में दरारें (क्रेक) आ गई हैं। साथ ही आसपास की सड़कों पर भी गड्ढे बनने लगे हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण किया है और आवश्यक कार्यवाही की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम से जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जब तक मरम्मत कार्य पूरा न हो जाए, तब तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। नागरिकों का कहना है कि समय रहते उचित कदम उठाना बेहद जरूरी है, अन्यथा यह संरचनात्मक क्षति बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि एवं मध्यप्रदेश सरकार में नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि मंगलवार की रात उन्हें सड़क में गड्डे होने की जानकारी मिली तो उन्होंने नगरनिगम आयुक्त को बताया है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह पता चला है कि ऐलिवेटेड रोड के निर्माण की वजह से हनुमान बांध में दरारें आ रही है इसको पीडब्ल्यूडी बना रहा है पहले मैं कलेक्टर ग्वालियर को कार्यवाही करने के लिये बोलता हूं क्योंकि कार्यवाही तो  कलेक्टर ही करेंगी। अगर पुल धसक गया। इससे क्षेत्रीय निवासियों को आने-जाने में बहुत परेशानी आयेगी-नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री, मध्यप्रदेश

इधर कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी का कहना है कि हनुमान बांध में दरारें आ रही यह बांध नगरनिगम के पास है इस पुल पर वर्षो यातायात निकल रहा है । इसका ऐलिवेटेड रोड से क्या देना है-जोगिन्दरसिंह यादव, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी

Reactions

Post a Comment

0 Comments