Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : 2,585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये 7 मार्च तक होगा पंजीयन !

 जिले में पंजीयन के लिये बनाए 40 केन्द्र ...

2,585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये 7 मार्च तक होगा पंजीयन !

ग्वालियर। मौजूदा रबी विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये किसान भाई 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। ग्वालियर जिले में 40 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। इन केन्द्रों पर नि:शुल्क पंजीयन कराया जा सकता है। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन, लोक सेवा केन्द्र व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क देकर किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खाद्य, सहकारिता व कृषि सहित अन्य संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारियों को किसानों को पंजीयन के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। 

भारत सरकार द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये ज्यादा है। अभी तक ग्वालियर संभाग में 9 हजार 695 व चम्बल संभाग में 4 हजार 692 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन पट्टा एवं सिकमी बटाईदार किसानों को 2 फरवरी 2026 के पूर्व की अवधि का पंजीकृत होने पर ही मान्य किया जायेगा। 

किसानों को पंजीयन कराने के लिये पहुँचेंगे एसएमएस

विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से पंजीयन के संबंध में सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही गांव में डोंडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति / मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। 

Post a Comment

0 Comments