G News 24:कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने प्रेमिका का सिर काटने के बाद ,लाश को नग्न कर पॉलीथिन में लपेटकर फेंका !

 कंप्यूटर ऑपरेटर ने HR का सिर काट अपने बैग में रखा और ...

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने प्रेमिका का सिर काटने के बाद ,लाश को नग्न कर पॉलीथिन में लपेटकर फेंका !

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। 

युवती एक कंपनी में एचआर थी जिसकी सिर कटी लाश मिलने पर मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवती की हत्या त्रिकोणीय प्रेम में हुई थी। आरोपी ने बताया कि कैसा उसने अपनी प्रेमिका को मारा?

वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी।

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने मिंकी की हत्या कर फेंका शव

पुलिस ने बताया कि कंपनी के ही ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने मिंकी की हत्या कर शव को फेंका था।सूत्रों की माने तो दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, मगर 6 महीने से मिंकी किसी और से भी बात करने लगी थी। यह बात विनय को नागवार लगी। 

6 फरवरी को मिंकी के छोटे भाई की शादी

पार्वती विहार निवासी अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियों में मिंकी सबसे छोटी थी। दो विवाहित हैं। छोटा भाई दीपक है। वह प्राइवेट जॉब करता है। उसकी 6 फरवरी की शादी है।

कंपनी में एचआर थी मिंकी

मिंकी होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद संजय प्लेस में मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक कंपनी में एचआर थी। 23 जनवरी की दोपहर 2 बजे वो घर से निकली थीं। उन्होंने परिजन से भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने के लिए जाने की बात कही थी। 

परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला

रात आठ बजे तक नहीं आने पर परिजन ने तलाश की। फोन मिलाया, लेकिन वो बंद था। परिजन ऑफिस गए, मगर बंद मिला। रात 10 बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। 

महिला का सिर कटा शव मिला, शरीर पर नहीं थे कपड़े

उधर, रात करीब 1 बजे लोगों ने जवाहर पुल पर एक बोरा पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें महिला का सिर कटा शव था। कपड़े भी नहीं पहने थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। 

सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचता दिखा

सीसीटीवी फुटेज से एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की तरफ आता नजर आया। उधर, मृतका के परिजन भी तलाश में लगे थे। गुमशुदगी के आधार पर शनिवार देर रात पहचान होने पर पुलिस मृतका के ऑफिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचकर ऑफिस से बाहर लेकर जाता नजर आया।

सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

वह मिंकी के ही स्कूटर पर एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी नजर आ गया। इससे पुलिस को पूरा अंदाजा हो गया कि हत्या उसी ने की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मिंकी से प्यार करता था। 

वह भी उससे शादी करना चाहती थी। दोनों ने अपने परिजन को भी बताया था। मगर छह महीने पहले उसे पता चला कि मिंकी किसी और से भी बात करती है। उससे मिलने भी जाती है। यह बात उसे खराब लगी। उसने मना किया तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। वह उससे रुपये भी लेती थी। शादी भी नहीं करने दे रही थी।

प्लास्टिक के बोरे पर लगाया था टेप

पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन ऑफिस बुलाया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 

Reactions

Post a Comment

0 Comments