G News 24 : छात्रों के 2 गुटों के बीच हुई मारपीट में 5 छात्रों पर FIR दर्ज !

  पीडि़त छात्र की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना में 5 छात्रों पर मामला दर्ज...

छात्रों के 2 गुटों के बीच हुई मारपीट में 5 छात्रों पर FIR दर्ज !

ग्वालियर।सोमवार की शाम को कृषि कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कॉलेज परिसर में एक छात्र गुट ने दूसरे गुट के छात्र के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। पीडि़त छात्र की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना पुििलस ने 5 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

एग्रीकल्चर कॉलेज के छात्रों के 2 गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र को घेरकर मारपीट की। पीडि़त छात्र ने आरोप लगाया है कि हमलावर छात्रों ने उसे कॉलेज में रहना हैतो ठीक से रहो, नहीं तो मारे जाओगे। कहकर धमकाया। मारपीट में पीडि़त छात्र को चोटे भी आई है।

पीडि़त छात्र ने बताया है कि आरोपी छात्र पहले भी उसे और उसके साथियों को धमका चुके थे। लेकिन इस बार बात मारपीट तक पहुंच गयी। इस घटना के बाद कॉलेज कैम्पस में अन्य छात्रों के बीच भी चिंता का माहौल है। छात्रों ने ऐसी घटनाओं को शैक्षणिक वातावरण केलिये हानिककारक बताया है। प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने पीडि़त छात्र की शिकायत पर 5 छात्राअें के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ की जायेगी।

Reactions

Post a Comment

0 Comments