Random Posts

header ads
header ads

G News 24 : नए साल पर किला,चिड़ियाघर,पार्कों , वोट क्लब एवं मछलीघर और मंदिरों सैलानियों की उमड़ी भीड़ !

 निगम को भी मिला लगभग 3 लाख रूपये से अधिक का राजस्व ...

नए साल पर किला,चिड़ियाघर,पार्कों , वोट क्लब एवं मछलीघर और मंदिरों सैलानियों की उमड़ी भीड़ !

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा संचालित चिड़ियाघर, वेस्ट टू वंडर पार्क, वोट क्लब एवं मछलीघर सहित निगम के अन्य पर्यटन स्थलों पर 01 जनवरी 2026 को सैलानियों का तांता लगा रहा। एक ही दिन में इतने अधिक सैलानी पहुंचने से नगर निगम को 298150 रूपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। देर शाम तक पर्यटक लगातार इन स्थलों पर आ रहे थे।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के चिड़ियाघर, वेस्ट टू वंडर पार्क, वोट क्लब एवं मछलीघर सहित निगम के अन्य पर्यटन स्थलों पर 01 जनवरी का दिन काफी भीड़भाड़ वाला रहा।  एक ही दिन में बडी संख्या में सैलानी निगम के पर्यटन स्थलों पर नव वर्ष का आनंद लिया। इस दौरान के चिड़ियाघर से 2,57,240 रूपये, वेस्ट टू वंडर पार्क से 28290 रूपये, वोट क्लब एवं मछलीघर से 12620 रूपये कुल 298150 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments