अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के रेलवे हॉकी स्टेडियम में ...
2 दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक होगा अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी का आयोजन !
ग्वालियर। अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नगर निगम के खेल अधिकारियों ने रेलवे हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 2 दिसंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे हॉकी स्टेडियम तानसेन रोड पर कराया जा रहा है, जिसकी तैयारी को लेकर आज नगर निगम के उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल श्री सत्यपाल सिंह चौहान ने स्टेडियम का निरीक्षण किया तथा आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रेलवे हॉकी स्टेडियम में हॉकी टीम के खिलाड़ियों की ठहरने एवं स्टेडियम के ग्राउंड की साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला हॉकी संघ के सचिव श्री विनोद कटारे, सहायक खेल अधिकारी श्री अयोध्या शरण शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री हसरत कुरैशी, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री प्रताप सिंह, श्री मदन गुप्ता, श्री नरेश नरवारे एवं अन्य खिलाड़ी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई तथा अन्य टीमों के खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था विभिन्न गेस्ट हाउस एवं होटल में करने को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।










0 Comments