आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का युवा सम्मेलन संपन्न...
हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी हमारा मूल मंत्र है हमारा लक्ष्य है और हमारी शक्ति का प्रतीक है: श्री यादव
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मप्र बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा द्वारा शहर के संस्कृति मैरिज गार्डन में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्म निर्भर भारत संकल्प भारत अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारत की 140 करोड़ जनता को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागृत करना है मोदी जी के नेतृत्व में विकसित और समृद्ध भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो इसके लिए भारत में ही बनने वाली स्वदेशी वस्तुओं को खरीद कर लोगों को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का कार्य है।
पूर्व निगम अध्यक्ष यादव ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त युवाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि यह एक आह्वान है कि हम अपने देश में बने उत्पादों को अपनाए, अपनी संस्कृति को गले लगाएं और अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है, हमारा लक्ष्य है, और हमारी शक्ति है। यह हमारे देश के कारीगरों, हमारे किसानों, हमारे छोटे व्यापारियों, और हमारे उद्यमियों के प्रति एक सम्मान है।
जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो हम अपने देश की मिट्टी से जुड़ते हैं. अपने लोगों की मेहनत को सम्मान देते हैं. और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। हम विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अब अपनी जड़ों को पहचान रहे हैं। दुनिया में योग, आयुर्वेद, हस्तशिल्प, परंपरागत उद्योग, यह सब आज वैश्विक पहचान बना चुके हैं। जब हम इतिहास पर नजर डालते हैं तो हमें देखने को मिलता है कि 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में स्वदेशी आंदोलन ने बंगाल विभाजन के विरोध में बहिष्कार से लेकर महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यों तक, स्वतंत्रता संग्राम में ऊर्जा भर दी थी, खादी आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश बन गया था। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया,भिण्ड-दतिया लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह आदि ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये !
इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रविसेन जैन, जिला महामंत्री धीरसिंह भदौरिया, मनोज अनंत, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, भाजपा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांता तोमर, जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, भाजयुमो के जिला महामंत्री धीरज चौधरी, मयूर सिंह भदौरिया मंच पर उपस्थित थे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का स्वदेषी वस्तुओं को अपनाने के लिए संकल्प लिया।










0 Comments